April 19, 2024

सारंगपुर । इस वर्ष करवा चौथ का पर्व आज सुहागिन महिलाओं के द्वारा आज हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। हिंदु धर्म की मान्यतानुसार करवा चौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की के लिए रखती करवा चोथ का व्रत रखती है। करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। ज्योतिषाचार्य पं मनीष शास्त्री के अनुसार करवा चौथ का त्योहार सारंगपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है। चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की तिथि ज्योतिषाचार्य श्रीमती प्रज्ञा मनीष शास्त्री ने बताया कि इस बार करवा चौथ का त्योहार आज है। आज चंद्रोदय यानी चांद निकलने समय रात ८ बजकर १० मिनट पर है। महिलाओं को इस समय तक निर्जला व्रत रहना है। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम ६ बजकर ०१ मिनट से ०७ बजकर १५ मिनट तक है। करवा चौथ का त्योहार सरगी के साथ शुरू होता है। यह करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले खाया जाता है। जो महिलाएं करवा चौथ रखती हैं उनके लिए उनकी सास सरगी बनाती हैं।
करवा चौथ की शाम के समय चंद्रोदय से १ घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार की पूजा की विधिवत पूजा की जाती है।