March 19, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। दिग्विजय ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर नामांकन पत्र के दस सेट लिए।

चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता। पहला गरीब, दलित और आदिवासी के हित। इसके अलावा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष। तीसरा विषय यह है कि मैं गांधी-नेहरू परिवार के प्रति वफादार हूं। दिग्विजय ने कहा, ‘मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा।’