March 28, 2024

2 की मौत, नाव डूबने से 23 लोग लापता

ब्रह्मास्त्र फ्लोरिडा

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तूफान इयान भारी तबाही मचा रहा है। भारतीय समयानुसार यह तूफान देर रात फ्लोरिडा के साउथ वेस्ट कोस्ट से टकराया। फोर्ट मायर्स शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है और भारी बारिश हो रही है। खतरे को देखते हुए 8.5 लाख घरों की इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई रोक दी गई। इससे करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटीय इलाकों में 2 से 7 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। स्टौक आइलैंड के पास तेज लहरों में एक नाव डूब गई है। 23 लोगों के लापता होने की खबर है। नाव में क्यूबा के प्रवासी सवार थे। अमेरिकी कोस्ट गार्ड लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।