April 23, 2024

नोएडा। देश में पहली बार डिजीटल रेप केस में 65 वर्षीय आरोपी अकबर अली को नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। ये देश में अपने आप में पहली तरह का मामला है, जहां किसी आरोपी को डिजीटल रेप का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अकबर अली को साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का दोषी मानते हुए उसे ताउम्र जेल के सजा सुनाई।