April 20, 2024

दिलीप पांडेय बोले- 40 एमएल तोड़ने की कोशिश

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
दिल्ली में आॅपरेशन लोटस पर सवाल उठाने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर होनी है, लेकिन मीटिंग से पहले कई विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
आप विधायक दिलीप पांडेय ने मीडिया को बताया कि कल शाम से ही कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायक जल्द ही मीटिंग में पहुंचेंगे। भाजपा हमारे 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
आप ने किया था खुलासा
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हम आॅपरेशन लोटस के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने आॅफर दिया। आॅफर यह था कि आप छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़। संजय सिंह ने कहा- हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने की एवज में 20 करोड़ रुपए देने का आॅफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि आप के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।