April 25, 2024

उज्जैन। शुक्रवार रात मंदिर से लौट रही वृद्धा के साथ बाइक सवार बदमाश ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजमा दे दिया। वृद्धा ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया था, लेकिन धक्का देकर भाग निकला। वृद्धा दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया।
वेदनगर में रहने वाली रजनी पति महेन्द्र सेठिया 58 वर्ष रात 8 बजे अपनी दादी कांतादेवी के साथ घर से 500 मीटर दूरी पर बने हनुमान मंदिर दर्शन करने गई थी। आधे घंटे बाद दोनों पैदल वापस लौट रहे थे, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाश ने रजनी सेठिया के गले सोने की चेन झपटी, वृद्धा ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। वृद्धा ने बदमाश के पीछे दौड़ लगाई और कुछ दूरी तक पहुंची। गैरेज वालों से बदमाश को पकड़ने के लिये कहा। कुछ युवकों ने वृद्धा को बाइक पर बैठाया और पीछा किया, लेकिन बदमाश इंदौररोड की ओर भागने में सफल हो गया। रजनी सेठिया के अनुसार बदमाश पीले रंग की शर्ट पहने था और टोपी लगा रखी थी। चेन 20 ग्राम (2 तोला) वजनी थी। वारदात की जानकारी लगते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये। जिसमें बदमाश तेजी से बाइक पर जाता हुआ और वृद्धा पीछे दौड़ती हुई दिखाई है। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।