अमरनाथ यात्रा का पहला दिन

जम्मू/बालटाल। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह बालटाल और पहलगाम से शुरू हो गई। पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु हैं। ये सभी बुधवार सुबह जम्मू आधार शिविर से यहां के लिए रवाना हुए थे और देर रात पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं। लंगर समितियां सबसे व्यस्त हैं।