April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
असम में बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। राज्य के अलग- अलग जिलों में शुक्रवार को 9 लोगों की मौत हुई है। राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 55 हो गई। यह मौतें होजई, नलबाड़ी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में हुई हैं। होजई और सोनितपुर जिलों में दो लोगों के लापता होने की खबर है।
असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 28 जिलों में कुल 18.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दीमा हसाओ, गोलपारा, होजई, कामरूप और कामरूप (महानगर) और मोरीगांव में लैंडस्लाइड की सूचना मिली है। केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने असम के उट हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर हालात का समीक्षा की।