नेहरू युवा केंद्र द्वारा शपथ दिला कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बिछड़ौद। नेहरू युवा केंद्र उज्जैन एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार ) उज्जैन ब्लाक घटिया द्वारा जिलाधिकारी अभिलाष महस्के जी के निर्देशअनुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष में घटिया उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में युवा मंडल सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा वृक्षारोपण रोपण किया गया साथ ही क्षेत्र के विभिन्न युवा मंडलों द्वारा वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बलवीर सिंह पवार ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री मोहन सिंह परिहार ब्लॉक समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मां शिप्रा जन कल्याण समिति से श्री कैलाश यादव श्री राजेंद्र सोनी पैरा लीगल वालंटियर सुश्री रचना शर्मा हेमेंद्र पाटीदार नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुकेश जाटव पंकज मालवीय सहित ग्राम घटिया लखाहेड़ा रलायता झीतरखेड़ी नजरपुर आदि युवा मंडल के सदस्य गण उपस्थित रहे आभार शिवजीत सिंह रुणजी द्वारा किया।

Author: Dainik Awantika