सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को भेजा जेल

उज्जैन। शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की महिला को लाने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया।
नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिला का रमेश नाम के युवक से परिचय था। जिसे वह भैया बोलती थी। महिला के पति मौत होने के बाद रमेश ने उसका नम्बर अपने दोस्त जीवन गोयल को दे दिया था। जिसने महिला को शादी का झांसा दिया और छत्तीसगढ़ पहुंच गया। जीवन 2 दिन पहले महिला को अपने साथ उज्जैन लाया और दोस्त कमल की बहन के घर आनंदनगर में रखा। शुक्रवार रात जीवन और कमल ने महिला के साथ खाना खाया और उसके बाद जबदरस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने रात में ही अपने साथ हुई घटना की जानकारी समीप रहने वाली वृद्धा को बताई।