April 20, 2024

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मत्स्य महासंघ की पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की और मत्स्य विभाग अधिकारियों के साथ मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित की ओर से मत्स्य उत्पादन वर्ष 2021-22 की लाभांश राशि 5 करोड़ 11 लाख का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया । यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के अपेक्षा 27 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक मत्स्यश्री भरत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व किसान पुत्र श्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज का उत्थान हो रहा है। मछुआ समाज मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।

श्री चौहान के कुशल नेतृत्व के चलते आज प्रदेश के किसानों की फसल विदेशों से तो पहुंच रही है इसके साथ ही हम अच्छे क्वालिटी की मछली उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष मछली उत्पादन में 154 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में इसके साथ-साथ झींगा का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय मछुआ भाइयों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।