April 20, 2024

उज्जैन। सेवाधाम आश्रम में फैली बीमारी के चलते बुधवार को एक ओर मनोरोगी की मौत हो गई। 8 फरवरी को ही उसकी जिला अस्पताल से छुट्टी हुई थी। पिछले 8 दिनों में 6 की मौत हो चुकी है। अम्बोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से 3 मई को 6 मनोरोगियों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां 2 की मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की थी। उसके बाद से लगातार बीमार होने वालों का आंकडा सामने आने लगा था, प्रशासन और डॉक्टरों की टीम जांच के लिये आश्रम पहुंची थी। उसके दूसरे दिन भी 2 की मौत होने का मामला सामने आया। 2 से 3 को इंदौर रैफर किया गया। जिला अस्पताल, आरडी गार्डी में 30 से अधिक को भर्ती किया गया। 8 दिन बाद बुधवार को भी एक की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आश्रम में रहने वाला दत्तू विलास तावड़े पिछले दिनों बीमार हुआ था, उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया था।