नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर 12.17 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया। हालांकि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। श्रीनगर में एक व्यक्ति ने बताया- मैंने भूकंप महसूस किया। मैं दफ्तर में था, तभी मेरी कुर्सी हिली। कुछ इलाकों से लोगों को घरों और आॅफिस से बाहर भागते देखा गया। थानेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सतह से 86 किलोमीटर नीचे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। यह इलाका भूकंप के लिए सेंसिटिव जोन में गिना जाता है। इस क्षेत्र में भूकंप आना सामान्य बात है।