निफ्टी भी 4% नीचे, 21,950 पर आया, एशियाई बाजार 9% तक गिरे
ब्रह्मास्त्र मुंबई
शेयर बाजार में आज, यानी सोमवार 7 अप्रैल को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स 3000 अंक (4%) गिरकर करीब 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 900 अंक (4.50%) की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस करीब 10% टूटे हैं। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एल एंड टी में भी 8% की गिरावट है।
एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 8% टूटा है। आईटी, आॅयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स में करीब 7% की गिरावट है। आॅटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स 5% से ज्यादा नीचे हैं।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% टूटा
चीनी इंडेक्स भी 6.50% नीचे
ल्ल एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 6%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50%, चीन का शंघाई इंडेक्स 6.50% नीचे है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% नीचे हैं।
ल्ल एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 800 पॉइंट (3.60%) गिरकर 22180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल 3 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 3.98%) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स में 4.84% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 5.97% गिरा।
ल्ल फाइनेंशियल कॉमेंटेटर जिम क्रैमर ने 1987 जैसे ‘ब्लैक मंडे’ आने की भविष्यवाणी की है। क्रैमर ने कहा- अमेरिकी बाजार आज 22% तक गिर सकता है।