दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर के सभामंडप में विराजित अति प्राचीन श्री राम मंदिर में रामनवमी पर अपराह्न 12 बजे श्री राम भगवान का जन्मोत्सव पूजन-आरती के साथ उल्हास के साथ मनाया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित लोकेंद्र व्यास ने भगवान श्री राम का पूजन अर्चन व आरती कर भोग लगाया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी- पुरोहित, भक्त सम्मिलित हुए। मंदिर के सभा मंडप में भगवान राम का मंदिर अवंतिका देवी के समक्ष स्थापित है जो की काफी प्राचीन है और मंदिर में भगवान श्री राम सहित पूरे परिवार के आकर्षक प्रतिमा विराजित है। रामनवमी पर्व पर मंदिर में आकर्षक फूलों की सजावट और रोशनी की गई।