संजय नगर में युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या – दोस्त का हुआ था विवाद, दूसरे पक्ष के युवक भी घायल

उज्जैन। रंगों के पर्व होली की शाम संजय नगर में खून की होली खोली गई। दो गुटों के युवकों में विवाद के बाद एक ही सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना में चार से पांच युवक घायल हुए हैं। घटनाक्रम के बाद नीलगंगा पुलिस में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले रोहित पिता शंभूलाल डोडियार के दोस्त डमरू का संजय नगर में रहने वाले रोहित सांडिया से पुराना विवाद चल रहा था। दिन में उनके बीच कहासुनी हुई थी। शाम को डमरू विवेकानंद कॉलोनी पहुंचा और रोहित डोडियार, शिवा कटाला, कान्हा और अन्य दोस्तों को लेकर बाइक से संजय नगर पहुंचा। जहां पहले से ही रोहित सांडिया अपने साथियों के साथ खड़ा था। डमरू और उसके साथी बाइक खड़ी कर उतरते उससे पहले ही रोहित सांडिया ने अपने साथी कुकी, चंचल, तुषार और अन्य के साथ मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया। डमरू भी तैयारी से पहुंचा था उसने भी रोहित सांडिया पर चाकू से वार किया। सांडिया की ओर से उसके साथी हथियार और चाकू चला रहे थे। डमरू के साथी रोहित डोडियार के सीने में चाकू घोंपकर दिया गया। लहूलुहान वहां होकर रोहित जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर चाकू बाजी होने से खून फैल गया था। मामले की जानकारी लगते ही नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर रूप से घायल हो चुके रोहित डोडियार को चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष से भी रोहित सांडिया गंभीर घायल हुआ था। वही चाकूबाजी में मृतक रोहित की ओर से शिवा और कान्हा को भी चाकू लगे थे डमरू मौके से भाग निकला था। दूसरे पक्ष के घायल रोहित के दो साथी चंचल और तुषार भी घायल हुए हैं जिनका उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस चाकूबाजी में रोहित डोडियार की मौत होने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। दूसरे पक्ष के घायल रोहित सांडिया के बयान दर्ज कर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि एक पक्ष के तीन चार युवकों को हिरासत में लिया गया है दूसरे पक्ष के युवकों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने और घायलों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्ष की ओर से चाकूबाजी में 8 से 10 लोग शामिल हो सकते हैं। जिनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान मृतक रोहित के परिजनों ने बताया कि वहां मजदूरी करता था उसका किसी से कोई विवाद नहीं था डमरू के साथ गया था। पिता शंभूलाल डोडियार ने बताया कि उनकी 6 बेटियां हैं रोहित बहनों का एकलौता भाई था। वह शराब भी नहीं पीता था। दोस्ती में उसकी हत्या कर दी गई।
एक्टिवा के नंबर से हुई मृतक युवक की पहचान
उज्जैन। होली मनाने के लिए घर से निकले युवक की रास्ते में ऑटो से हुई भिड़ंत के बाद मौत हो गई। पुलिस ने उसकी एक्टिवा नंबर से पहचान के प्रयास शुरू किया रात 10 बजे परिजनों को सूचना दी गई।
जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया बगलामुखी माता मंदिर से भेरूगढ़ पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी थी। दोपहर में हुई दुर्घटना के चलते एक्टिवा चालक गंभीर घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से चरक अस्पताल पहुंचाया गया जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुर्घटना स्थल से मिली मृतक व्यक्ति की एक्टिवा के नंबर को ट्रेस किया गया। पता चला कि एक्टिवा पिपलीनाका मार्ग स्थित हरी नगर में रहने वाले नीरज पिता सुनहरीलाल भारद्वाज 47 वर्ष की है। घर का पता मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और अस्पताल बुलाया। परिजनों ने पहचान की और बताया कि परिचितों के साथ होली मनाने के लिए घर से निकला था और प्राइवेट बैंक में रिकवरी का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा। चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला था पुलिस ने जप्त किया है।

Author: Dainik Awantika