रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम  की शपथ लेंगी, लिस्ट में प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों के नाम

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पर होगा। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था। शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। ये चमत्कार जैसा है।

Author: Dainik Awantika