बुध ने राशि बदली, 4 दिन बाद सूर्य भी बदलेंगे, व्यापार और राजनीति पर असर – ग्रहों के परिवर्तन से मौसम पर भी असर देखने को मिलेगा

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 15 दिन के अंदर दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई बदलाव होंगे। बुध ने 11 फरवरी को राशि बदल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है तो 4 दिन के बाद 17 फरवरी को सूर्य भी मकर राशि से निकलकर अब कुंभ राशि में चले जाएंगे। इससे व्यापार से लेकर राजनीति तक पर असर देखने को मिलेगा। वहीं ग्रहों के परिवर्तन का असर मौसम पर भी होगा।  

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि ग्रहों के इस परिवर्तन का व्यापक असर पड़ेगा। व्यापार के कारक ग्रह बुध के परिवर्तन से व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर पश्चिमोत्तर दिशा से लाभ की संभावना बन रही है तो सूर्य के राशि परिवर्तन से सरकारी कार्यों में गति आएगी। इसके साथ ही 

शनि 23 फरवरी को अस्त होंगे

उज्जैन में विकास को नई दिशा

23 फरवरी को सुबह 10:15 बजे शनि अस्त होंगे। शनि के अस्त होने से संवैधानिक मुद्दों पर संसद में महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं। मौसम में भी बदलाव की संभावना बनती दिख रही है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर, बर्फबारी या वर्षा हो सकती है। मध्यप्रदेश, विशेषकर उज्जैन में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। बुध का शनि की राशि में प्रवेश तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देगा। 

25 फरवरी को बुध उदय होगा

27 को कुंभ से मीन राशि में जाएंगे 

तीन ग्रहों के इस परिवर्तन से लोग नई तकनीकों की ओर आकर्षित होंगे और ये कार्य पद्धतियों में आधुनिक बदलाव लाएंगे। 25 फरवरी को बुध पश्चिम दिशा में उदय होगा और 27 फरवरी की रात को बुध कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो इन प्रभावों को और मजबूत करेगा।

 

Author: Dainik Awantika