नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 31 सीटों और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।