आगर मालवा में पिकअप-कार की टक्कर में दो भाइयों की मौत, 4 गंभीर

आगर मालवा। आगर मालवा में सोमवार दोपहर 12.30 बजे पिकअप वाहन की टक्कर से कार सवार दो भाइयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। हादसा उज्जैन मार्ग पर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान लाल सिंह (60) और भारत सिंह (40) के रूप में हुई है। दोनों पृथ्वी सिंह के पुत्र थे और ग्राम उमरिया देवड़ा के रहने वाले थे। घायलों में दुले सिंह, सोरम बाई, नरसिंह और पंकज शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल आगर ले जाया गया। वहां से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत और जिला पंचायत प्रतिनिधि घटना स्थल पर रुके। उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: Dainik Awantika