चारधाम पार्किंग में बस ने कार को मारी टक्कर

उज्जैन। इंदौर के देपालपुर से सुभाष पिता दरियावसिंह दयाल परिवार के साथ कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर आया था। उसने अपनी कार चारधाम पार्किंग में खड़ी थी। इस बीच वहां रायल ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 09 एएस 9839 पहुंची। बस चालक ने रिवर्स लेकर सुभाष की कार को टक्कर मार दी।  कार के क्षतिग्रस्त होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला महाकाल थाने पहुंच गया। पुलिस ने जांच के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More

नौगांवा में खेत की मेढ़ को लेकर 2 पक्षों में विवाद,

उज्जैन। देवासरोड स्थित नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा में रामनारायण पिता काशीराम कुमावत 60 साल और विकास  पिता दशरथ कुमावत 26 साल के बीच खेत की मेढ़ फाडने की बात लेकर विवाद हो गया। दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे पर लाठियों हमला कर दिया। दोनों आपस में रिश्तेदार है, और खेत पास-पास है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मारपीट के घायल दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, गंभीर चोंट नहीं होने पर…

Read More

हेलमेट सुरक्षा कवच, जीवन से समझौता नहीं अभियान बाइक सवारों के सामने खडेÞ दिखे चित्रगुप्त-यमराज

– उज्जैन। हेलमेट के प्रति जागरूकता को लेकर गुरूवार पुलिस ने विशेष अभियान की शुरूआत की गई। ट्राफिक सिग्नलों पर बाइक सवारों के सामने यमराज-चित्रगुप्त घूमते दिखाई दिये। आवाज गुंज रही थी कि क्या यहीं वही मानव है, जिनके प्राणों की रेखा आज समाप्त होने वाली है। 22 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक हेलमेट को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। जिसमें ट्राफिक सिग्नलों पर यमराज-चित्रगुप्त घूम रहे है और बाइक सवारों के सामने आकर उनके प्राणों की रेखा समाप्त होने और मित्र के अंग भंग होने…

Read More

कृष्णमृगों को पकडने का काम फिर शुरू,संभागायुक्त पहुंचे आज 153 एवं अब तक 448 कृष्णमृग पकडे गए

      उज्‍जैन। बोमा पद्धति से शाजापुर में कृष्ण मृगों को पकडने का काम एक बार फिर से गुरूवार से शुरू हुआ है। एक ही दिन में 153 कृष्ण मृग पकडे गए हैं। अब तक कुल 448 कृष्णमृग पकडे जा चुके हैं। गुरूवार को अभियान का क्रियान्वयन देखने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान  शाजापुर जिले के पोलायकलां तहसील के लसूड़िया घाघ एवं निपनिया खुर्द में बोमा लगाया गया। जिसमें उमरीसिंघी, खड़ी, पोलायकला, मोरटा केवड़ी, तलेनी, जरखी, सकरई गाँव से 153 कृष्णमृगों को पकडा गया।…

Read More

निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ निगम का विशेष सम्मिलन 14 में से 8 प्रकरणों पर सादगर्भित चर्चा उपरांत सदन की कार्यवाही आज शुक्रवार 11.00 बजे तक स्थगित 

उज्जैन। गुरूवार को निगम का विशेष सम्मिलन निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता एवं महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।  विशेष सम्मिलन में 25.08.2025 के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई।  रेल्वे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक रोपवे प्रोजेक्ट में चिन्हित टॉवर लोकेशन पर बाधित सुलभ जन सुविधा केन्द्र इंदौरगेट के विस्थापना सम्बंधित प्रस्ताव को चर्चा उपरांत सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई तथा पीपीपी मोड पर हरित अपशिष्ठ के निपटान हेतु 15 वर्षो के लिए 50 टीपीडी संयंत्र की स्थापना हेतु एजेंसी…

Read More

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार सुबह अस्वस्थ हो गए, जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। परिजनों और करीबी सूत्रों के अनुसार, वे सुबह 9 बजे असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद तुरंत उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया— स्वास्थ्य स्थिर, चिंता की बात नहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रारंभिक जांचों में किसी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। बॉम्बे हॉस्पिटल के जीएम राहुल पाराशर ने बताया कि मंत्री…

Read More

वार्ड 74 में डेढ़ दिन के सर्वे में यहां 4 करोड़ टैक्स कम मिला

ब्रह्मास्त्र इंदौर वार्ड 74 की गलियों में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की सर्वे टीम जब मौके पर पहुंची तो हिसाब-किताब की परतें खुलती चली गईं। डेढ़ दिन के सर्वे में ही करोड़ों की गड़बड़ी सामने आई । नगर निगम को यहां से लगभग चार करोड़ रुपए का टैक्स कम मिल रहा है। अभी सभी वार्डों में लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुद संपत्ति कर में संशोधन हों तो करवा ले। हर जोन की राजस्व टीम को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी…

Read More

भाजपा सरकार की आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया : कमलनाथ

ब्रह्मास्त्र इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है कि अब सरकार की आय और व्यय में भारी असंतुलन पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने 5200 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है, जिससे प्रदेश पर कुल कर्ज की राशि 4.60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये का है।…

Read More

महाकाल मंदिर के पास होटल में हंगामा: हरियाणा की युवती के साथ पश्चिम बंगाल का युवक पकड़ा, हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध

महाकाल मंदिर के पास होटल में हंगामा: हरियाणा की युवती के साथ पश्चिम बंगाल का युवक पकड़ा, हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध उज्जैन | 30 अक्टूबर 2025 महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास स्थित एक होटल में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की एक युवती को पश्चिम बंगाल के युवक के साथ कमरे में पकड़ा। कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार, घटना निक्की पैलेस होटल की है, जो महाकाल…

Read More

उज्जैन के 3 पुलिसकर्मियों को मिला डीजी डिस्क सम्मान

उज्जैन। उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय कार्य करने पर उज्जैन के 3 पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क सम्मान से नवाजा गया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों को प्रशस्ति पत्र और डिस्क प्रदान किये गये। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2024 के लिये प्रदेश पुलिस विभाग में उत्कृष्ठ, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का चयन किया था। जिसमें उज्जैन के उपपुलिस अधीक्षक भारतसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभानसिंह चौहान और संजय राणा (कार्यवाहक एएसआई) का नाम भी शामिल था। बुधवार को 7 वीं वाहिनी विसबल भोपाल में…

Read More