उज्जैन। गरोठ हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाइक-कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार 2 ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों को टोल एम्बुलेंस चरक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शवों का पोस्टमार्टम कक्ष भेजा। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जांच राघवी थाना पुलिस को सौंपी है। चरक अस्पताल चौकी एएसआई नारायणसिंह पाल ने बताया कि गरोठ हाईवे टोल की एम्बुलेंस दोपहर 12 बजे बाद घायल हालत में 2 लोगों को अस्पताल लेकर पहुंची थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पुलिस ने लौटाये चौथी सवारी में श्रद्धालुओं के गुम मोबाइल
उज्जैन। सावन माह की चौथी सवारी सोमवार को निकाली गई थी, लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे, इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल गुम हो गये थे। पुलिस ने मोबाइल तलाश कर वापस धारको को लौटाये है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बदल ने बताया कि महाकाल की चौथी सवारी के दौरान 15 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिनकी तलाश के एएसआई चंद्रभानसिंह, प्रधान आरक्षक राजपाल और आरक्षक योगेश के साथ टीम को अलर्ट किया गया। इस दौरान 15…
Read Moreहिरासत में आये में युवक के पास मिला देशी कट्टा
उज्जैन। नागझिरी थाना पुलिस सोमवार-मंगलवार रात गश्त पर निकली थी। मालनवासा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खबर मिली कि एक युवक नागझिरी कब्रिस्तान की ओर गया है। जिसके पास अवैध हथियार है। थाना प्रभारी कमल निगवाल ने गश्त में शामिल एएसआई रोहित पारस, प्रधान आरक्षक ईश्वरसिंह चौहान और आरक्षक अनिल गोरेडवाल को युवक की धरपकड़ के लिये रवाना किया। कब्रिस्तान के पास मुखबीर द्वारा दी गई सूचना के हुलिये का युवक पीले रंग की टीशर्ट पहने दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और उसकी तलाशी शुरू…
Read Moreक्षिप्रा नदी से मिला नवजात बालिका का शव
उज्जैन। मंगलवार को नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल क्षिप्रा नदी में नवजात का शव दिखाई दिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया नवजात शव बालिका का होना सामने आया है, जो लगभग 2 माह का प्रतित हो रहा है। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि बहता हुआ लालपुल क्षिप्रा नदी तक पहुंचा है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है
Read Moreसात साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण
उज्जैन। आगररोड आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास 40 वर्षीय महिला पति से अलग किराये के मकान में 2 बच्चों के साथ रहती थी। सात साल पहले ड्रायवरी करने वाले कामरान निवासी उन्हेल से उसकी पहचान हो गई थी। कामरान ने शादी का झांसा दिया और नजदीकी बढ़ा ली। उसका कहना था कि पति से तलाक होने के बाद शादी करेगा। सात सालों तक वह महिला का शारिरीक शोषण करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। अपने साथ हुए शोषण की शिकायत महिला ने चिमनगंज…
Read Moreपिछले 6 दिनों से जिले में एक बूंद पानी नहीं बरसा गर्मी के मौसम सी तपन और उमस -खेतों की मिट्टी में दरार आने लगी,पौधे कमजोर होने लगे,अगले 1-2 दिन में बरसात नहीं तो फसल पर आएगा असर
उज्जैन। बारिश के मौसम में जिले में पिछले 6 दिनों से बारिश गधे के सिर से सिंग की तरह गायब हो चुकी है। गर्मी के मौसम सी तपन और उमस हो रही है। घरों में कुलर और एसी से राहत के हाल बने हुए हैं। बारिश के अभाव में खेतों की मिट्टी फटने लगी है और पौधे कमजोर पडने लगे हैं। अगले 1-2 दिन में झमाझम बारिश नहीं हुई तो इसका सीधा असर फसल पर आना तय है। इस वर्ष मई में बारिश का दौर रहा था। करीब 12…
Read Moreरेलवे स्टेशन हेड टीसी आफिस से टीटीई का चोरी हुआ बेग -वीरभूमि एक्सप्रेस से मुख्य कार्यालय अधीक्षक का सामान चोरी
उज्जैन। ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशन पर बदमाशों द्वारा लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया रहा है। अब नया मामला हेड टीसी आॅफिस से टीटीई का बेग चोरी होना सामने आया है। यहीं नहीं वीरभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रही महू के सीएनडब्लू आफिस में मुख्य कार्यालय अधीक्षक का बैग बदमाशों ने उड़ा दिया। दोनों मामले रविवार के होना सामने आये है। जिसमें जीआरपी द्वारा जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि देवासरोड सांईविहार कालोनी में रहने वाले राजाराम पिता पन्नालाल 56 साल रेलवे में टीटीई…
Read Moreवारदारत कम हुई, लेकिन सक्रिय रहे बदमाश -चौथी सवारी में 13 श्रद्धालुओं का सामान चोरी
उज्जैन। बाबा महाकाल की चौथी और सावन माह की अंतिम सवारी सोमवार शाम निकाली गई। पिछली सवारी में श्रद्धालुओं के साथ हुई वारदातों के मुकाबले चौथी सवारी में वारदात कम हुई, लेकिन बदमाश सक्रिय बने रहे। 2 थाना क्षेत्र में 13 से 14 वारदात होना सामने आई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध पकड़े है, जिनसे पूछताछ जारी है। सावन माह के अंतिम सोमवार पर बाबा महाकाल की चौथी सवारी परम्परागत समयानुसार शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से निकाली गई। पिछली तीन सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मोबाइल, पर्स, चैन…
Read More94 माह बाद कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 2 साल की सजा सॉल्वर से दिलवाई थी परिक्षा, फिजिकल में पकड़ाया था युवक
उज्जैन। आरक्षक संवर्ग कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में साल्वर से परीक्षा दिलाने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिये पहुंचे युवक को कम्प्यूटर बायोमेट्रिक डाटा में फिगंर प्रिंट नहीं मिलने पर पकड़ा था। जिसके खिलाफ धारा 419, 120 बी का प्रकरण दर्ज किया था। 94 माह बाद न्यायालय ने आरोपी युवक को 2 साल की सजा सुनाई है। वर्ष 2016 में यूएसटी ग्लोबल भोपाल कंपनी द्वारा कम्प्यूटर बायोमेट्रिक डाटा के अनुसार आरक्षक संवर्ग कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी। मुरैना स्थित सबलगढ़ के ग्राम मांगरोला से रामअवतार पिता रमहंत रावत सागर में…
Read Moreआगर से लाना कबूला, 2 दिन की रिमांड पर पूछताछ महिला-युवक हिरासत में, मिला 1.185 किलोग्राम गांजा
उज्जैन। नशे से दूरी जरूरी अभियान में पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का काम किया था और नशे के कारोबार में शामिल लोगों की सूचना देने की बात कहीं थी। इसी क्रम में सोमवार को मंगलनाथ मंदिर मार्ग से चिमनगंज थाना पुलिस ने एक महिला और युवक को हिरासत में लिया। जिनके पास से 1 किलो 185 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और युवक मंगलनाथ मार्ग कमेड पुलिया के पास मादक पदार्थ ठिकाने लगाने की फिराक में घूम…
Read More