खुसूर-फुसूर नहीं लगा सुराग मंदिर में हुए पूर्व के कांडों की तरह से एक बार फिर एक कांड का सुराग नहीं मिल रहा है। पूर्व में तांबा कांड सालों पहले हुआ और उसकी जांच भी हुई लेकिन जांच भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। यही नहीं आज तक न जाने कितने मामलों में कांड होते गए और जांचें बैठती रही लेकिन उसमें न तो परिणाम सामने आए न ही उसके जिम्मेदार ही सामने आए हैं। हाल ही में आम और केसर मंदिर से गायब हुआ और…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पिछले तीन वर्षों से नगर निगम ने लगा रखी है रोक महाकाल क्षेत्र में निर्माण पर रोक हटाने के लिए विधायक ने पत्र सौंपा उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर से 500 मीटर के दायरे में निर्माण पर नगर निगम
उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर से 500 मीटर के दायरे में निर्माण पर नगर निगम ने रोक लगा रखी है। इसे हटाने के लिए मंगलवार को उत्तर क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने नगर निगम महापौर एवं अध्यक्ष को पत्र सौंप कर निर्माण की अनुमति दिए जाने की मांग रखी है। विधायक के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी मौजूद थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर से 500 मीटर के दायरे में निर्माण पर नगर निगम ने करीब 3 वर्ष पूर्व रोक लगा दी थी। इसके तहत निर्माण की अनुज्ञा संबंधित…
Read Moreमहाकाल प्रशासक ने किया मंदिर का निरीक्षण निर्माण, सफाई व बिजली को लेकर निर्देश
दैनिक अवन्तिका उज्जैन। महाकाल मंदिर की व्यवस्था के संबंध में प्रशासक प्रथम कौशिक ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक श्री कौशिक द्वारा उज्जैन विकास प्राधिकरण व स्मार्ट सिटी उज्जैन के अधिकारियों व मन्दिर के कार्यरत एजेंसियों को मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो- विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व सुरक्षा आदि के सम्बंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किये गए। साथ ही मंदिर के बाहरी परिसर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश प्रदान किये।
Read Moreउज्जैन के बिछड़ोद में तनाव: लव जिहाद के आरोप में सात युवक हिरासत में, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो व कॉल रिकॉर्ड
उज्जैन के बिछड़ोद में तनाव: लव जिहाद के आरोप में सात युवक हिरासत में, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो व कॉल रिकॉर्ड उज्जैन, मध्यप्रदेश | – उज्जैन जिले के बिछड़ोद गांव में शनिवार रात उस समय तनाव फैल गया जब स्थानीय लोगों ने कुछ बाहरी युवकों पर लव जिहाद के आरोप लगाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कथित रूप से अश्लील वीडियो, फोटो और कॉल रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं। क्या है मामला? स्थानीय लोगों…
Read Moreबारिश के साथ गिरे ओले, 5.5 डिग्री गिरा तापमान
उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ का दूसरे दिन सोमवार शाम को असर दिखाई दिया। बारिश के साथ ओले गिरे और तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने 2 दिन ओर ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। रविवार को भी 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली हवा के साथ तेज बारिश हुई थी। 2 दिनों से जारी बारिश के बाद तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आ गई है। मई माह की भीषण गर्मी के बीच प्रथम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ…
Read Moreसाजिश का पर्दाफाश: सल्फास देकर की थी युवक की हत्या -मृतक की पत्नी सहित 7 आरोपियों को भेजा जेल
उज्जैन। 16 माह पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस मृतक की पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। देवासगेट थाना एसआई पुरूषोत्तम गौतम ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 की सुबह 7 बजे सुदामा नगर से संजय मालवीय 25 वर्ष निवासी ग्राम ताखला नलखेड़ा जिला आगर मालवा को पत्नी ज्योति और साडू अंकित परमार चेरिटेबल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत…
Read Moreगंभीर नदी की गहराई में समाया नईखेड़ी का युवक -दोस्तों ने ग्रामीणों को बुलाया, 1 घंटे बाद मिली लाश
उज्जैन। गंभीर नदी में सोमवार दोपहर को युवक डूब गया। उसके साथ नहाने गये युवको ने गांव आकर ग्रामीणों को सूचना दी। एक घंटे की तलाश के बाद डूबे युवक को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। गर्मी के मौसम में नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। सोमवार को नईखेड़ी में रहने वाला कृष्णा पिता सुनील चावला जाति भामी 17 वर्ष दोपहर में गांव के नाबालिगों के साथ नहाने के लिये अम्बोदिया के आगे बडवई में गंभीर नदी पहुंचा था। नहाने के दौरान…
Read Moreचार माह की बेटी के साथ लापता हुई महिला,बच्चो को पढ़ाता है कुरान
चार माह की बेटी के साथ लापता हुई महिला उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में किराये से रहने वाली महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ लापता हो गई। सोमवार को पति ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति मूलरूप से देसाई कालोनी आगर जिले के रहने वाले है। काफी समय से किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। पहलगाम हमला बीजेपी की साजिश बताने वाले को सोमवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।…
Read More17 माह बाद अहमदाबाद में मिली लापता बालिका
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमपुरा में रहने वाली 17 साल 6 माह की बालिका 23 दिसंबर 2023 को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग का होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया था। 17 माह बाद जानकारी मिली कि लापता बालिका गुजरात के अहमदाबाद से उज्जैन आ रही है। पुलिस नानाखेड़ा बस स्टेंड पहुंची और बालिका को दस्तयाब किया। बताया जा रहा है कि बालिका के माता पिता उसकी शादी करना चाहते थे। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग था, बालिका परिवार को…
Read Moreहत्या में 2 साल बाद चार को आजीवन कारावास
उज्जैन। कलाल सेरी नमकमंडी में 19 अप्रैल 2023 को हुई अंकुर शर्मा उर्फ अंतु की हत्या के मामले में 2 साल बाद अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल ने फैसला सुनाते हुए चार आरोपी संकेत सोनी, कुनाल सोनी, हर्ष वाल्मिकी, वंश शर्मा को हत्या की धारा 302/34 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि 19 अप्रैल 2023 को अंकुर शर्मा उर्फ अंतु की शादी की सालगिरह थी। वह दोस्त देवेन्द्र उर्फ दारासिंह, मंगेश के साथ घर के बाहर खड़ा था।…
Read More