उज्जैन में पहली रोबॉटिक घुटना प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न। 

                                                         .उज्जैन दैनिक अवन्तिका .आई एएम ए के अध्यक्ष, डॉ अजय खरे ने बताया कि उज्जैन के युवा हंडी रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष भटनागर ने मेरिल कंपनी के रोबोट से उज्जैन की पहली रोबॉटिक घुटने प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न की। यह रोबोट पूर्ण रूप से भारत में विकसित अति आधुनिक शल्य उपकरण हैं, जिसका लोकार्पण  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया था। शल्य क्रिया…

Read More

पशु बाडे में एक ही जगह से निकले 3 दर्जन कोबरा

मंदसौर।  मंदसौर से 8 किलो मीटर दूर ग्राम साबाखेड़ा के जंगल में कृषक की झोंपडी में पशु बांधने के स्थल पर खोखली जमीन में एक ही जगह से 3 दर्जन से अधिक कोबरा सांप निकले हैं। कृषक ने सर्प प्रेमी दुर्गेश पाटीदार को बुलवाया था जिन्होंने सर्पों को पकडकर शिवना नदी के पास जंगल क्षेत्र में छोडा है। मामला शुक्रवार अपरांह का है। साबाखेडा निवासी गोपाल पिता चम्पालाल वासिठा दायमा के कुवे पर पशुओ के बाड़े के पास खोखली व लूज जमीन के अंदर सर्प होने की स्थिति सामने आने पर…

Read More

महाकाल मंदिर में विकास कार्य हेतु भक्त ने दान दिए 1 लाख रुपए

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले कई भक्त व्यवस्थाओं से खुश होकर मुक्त हस्त से दान भी करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को नई दिल्ली से आए आयुष पिता पीयूष द्विवेदी ने बाबा के दर्शन कर मंदिर के विकास कार्य हेतु 1 लाख रुपए नगद पुरोहित पं. पीयूष चतुर्वेदी की प्रेरणा से दान में दिए। मंदिर समिति ने भक्त का सम्मान किया। 

Read More

उज्जैन रेलवे से महाकाल तक रोपवे से हर घंटे 2 हजार श्रद्धालु आ-जा सकेंगे – सिंहस्थ 2028 से पहले ही चालू हो जाएगा, 1.7 किलोमीटर का होगा मार्ग

    दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन के रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनने वाले रोपवे से हर घंटे 2 हजार श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। यह रोपवे सिंहस्थ 2028 से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा।  रेलवे से मंदिर तक यह 1.7 किमी लंबा होगा।  इस पूरे प्रोजेक्ट में 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की नोडल एजेंसी एनएचएलएमएल और कंशेशनर एमएसआईएल मिलकर बना रही है।यूरोपियन स्टाइल के इस मोनोकेबल डिटेचेबल रोपवे में ऑस्ट्रियन कंपनी डोपेलमेयर की तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। रोपवे का निर्माण दुनिया की प्रमुख…

Read More

चावल जबलपुर और अन्य स्थानों से मंगवाकर उपलब्ध करवाया उज्जैन में 93 प्रतिशत ई-केवायसी -डेढ माह में बांटा अगले तीन माह का राशन

  उज्जैन। शासकीय योजनाओं के लाभ के साथ ही स्कूल से लेकर राशन व अन्य कार्यों के लिए समग्र आईडी का ई-केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए तीन माह तक अभियान जारी है । इस दौरान उज्जैन जिले में 93 प्रतिशत ई-केवायसी का काम निपटा लिया गया है। शेष रहे 88 हजार राशन प्राप्त करने वालों का अबकी बार 30 जुलाई तक ई-केवायसी किया जाना है। इस बीच शासन निर्देश पर जिले में एक साथ अगले तीन माह का राशन वितरण डेढ माह की कवायद में 97 फीसदी…

Read More

सड़क चौड़ीकरण के बाद बचे 18 जर्जर मकानों के हिस्से ढहाए

 सड़क चौड़ीकरण के बाद बचे 18 जर्जर मकानों के हिस्से ढहाए बारिश में हादसे की आशंका को देखते हुए नगर निगम की रिमूवल टीम ने चलाया अभियान, बड़ी मशीनें बुलाई गईं उज्जैन | शनिवार, 13 जुलाई 2025नगर निगम उज्जैन की रिमूवल टीम ने शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के बाद बचे 18 जर्जर मकानों के खतरनाक हिस्सों को ढहा दिया। यह कार्रवाई जवाहर मार्ग से चंद्रभागा-जूनी इंदौर लिंक रोड पर की गई, जहां पहले से तोड़े गए मकानों के कुछ हिस्से अब भी खड़े थे और बारिश में जानलेवा साबित हो…

Read More

रास्ते से निकलने की बात पर विवाद में 11 घायल

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नाखेड़ी में गुरूवार-शुक्रवार रात शासकीय रास्ते से निकलने की बात पर विशाल पिता आत्माराम यादव और तेजूलाल पिता भैरूलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार के 11 लोग घायल हुये है। एक पक्ष से घायल तेजूलाल पिता भैरूलाल, प्रभुलाल पिता अम्बाराम, अमरदीप पिता शिवनारायण, गणेश पिता कालूराम, भैरूलाल पिता धन्नालाल, शायर बाई पति तेजूलाल, शिवनारायण पिता भैरूलाल को घायल होने पर उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष से विशाल पिता आत्माराम यादव, आत्माराम पिता पर्वत यादव, लखन पिता बहादूर, मनीषा…

Read More

पंवासा-घट्टिया थाने के बीच उलझा दुर्घटना का मामला -ट्रेक्टर-बाइक भिड़ंत में हुई थी युवक की मौत

उज्जैन। ट्रेक्टर-ट्राली और बाइक के बीच गुरूवार-शुक्रवार रात हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई थी। मृतक को चरक अस्पताल लाया गया। सूचना चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन घटनास्थल स्पष्ट नहीं हो पाया। पता करने पर पंवासा और घट्टिया थाना के बीच मामला उलझ गया। बाद में चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। गुरूवार रात दुर्घटना में घायल रॉबिन पिता ईश्वरलाल 30 साल निवासी कोलूखेड़ी को चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत पाया और शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेज अस्पताल…

Read More

दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

उज्जैन। महिदपुर के ग्राम आक्याधागा की रहने वाली कोमल पिता भगवानसिंह आंजना 22 साल ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां रात में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चिमनगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया। एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि परिजन युवती के जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं बता पाये। मामला महिदुपर का होना पर मर्ग डायरी भेजी जायेगी। गुरूवार को ही झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौख से सीमा पति जसपालसिंह 18…

Read More

गंदगी व कीचड़ के बीच घिरा हरि फाटक ब्रिज के नीचे बना नगर निगम का टॉयलेट    हरिफाटक ब्रिज के नीचे परिसर में बना टॉयलेट उपयोग के काबिल नहीं अंदर व बाहर सभी जगह गंदगी इस कारण लोग टॉयलेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं 

उज्जैन। शहर के कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर प्रतिदिन बाहर के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।लेकिन उसके बाद भी इन क्षेत्रों की स्थिति में सुधार नहीं आया है इन्हीं में से एक हरिफाटक ब्रिज के नीचे वाला परिसर जहां वर्तमान में नगर निगम ने इस परिसर को अस्थाई रूप से वाहन पार्किंग स्थल बना रखा है और इस परिसर में ही गुरुवार को हॉट बाजार भी लगता है लेकिन पिछले कई दिनों से इस परिसर में बने टॉयलेट की स्थिति काफी खराब है। इस वजह से यहां के…

Read More