10 जुलाई को गुरु आदित्य  योग में मनेगी गुरु पूर्णिमा – उज्जैन में रहेगी गुरु पर्व की धूम, पूर्णिमा धर्म को गति प्रदान करने वाली

    दैनिक अवंतिका उज्जैन।    आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाई जाएगी। इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरु आदित्य योग का संयोग भी बन रहा है। जो कि इसे और भी खास बना देगा।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि इस दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा, जिसके स्वामी बृहस्पति हैं। यह स्थिति एक खास संयोग का निर्माण करेगी।  पूर्णिमा धर्म और अध्यात्म को विशेष गति प्रदान करने वाली होती है। धर्म एवं शास्त्रों के अनुसार गुरु…

Read More

उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की  शिक्षा स्थली में मनेगी गुरु पूर्णिमा   – बच्चों को परंपरा अनुसार विद्या आरंभ संस्कार कराया जाएगा  – गुरु सांदीपनि के साथ भगवान का अभिषेक-पूजन व शृंगार होगा 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली के रूप में विख्यात मंगलनाथ मार्ग पर स्थित सांदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस दिन आश्रम की परंपरा के अनुसार बच्चों को विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा।  आश्रम के मुख्य पुजारी पंडित रूपम व्यास ने बताया कि सुबह महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की प्रतिमाओं का जल से अभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और मंदिर की ध्वजा बदली जाएगी। इसके पश्चात आश्रम में छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार…

Read More

एक ही कक्षा की किताबों के दाम अलग –अलग वसूले जा रहे बाजार में NCERT की नकली किताबें,बेचने वालों के मजे -कतिपय विक्रेता नहीं डर रहे किताब विक्रय में गोलमाल करने से

  उज्जैन। बाजार में NCERT की नकली किताबों का विक्रय चल रहा है। एक ही कक्षा की एक ही विषय की किताबों के दाम अलग-अलग वसूले जा रहे हैं। एक का कागज भी ठीक है और प्रिंटिंग भी बेहतर है वहीं दुसरी किताब का कागज भी हल्का और प्रिंटिंग भी गडबड बताई जा रही है। इसी में कमीशन का फेर होने से कतिपय विक्रेता अच्छा लाभ लेने के लिए नकली किताबें  बेच रहे हैं । प्रशासन की पहल से इस वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था। हरिफाटक ब्रिज…

Read More

उज्जैन में निकला मोहर्रम का जुलूस प्रशासन ने ड्रोन से रखी नजर – सुरक्षा व्यवस्था में 650 पुलिस जवान तैनात किए गए 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।   उज्जैन में रविवार अल सुबह इमामबाड़े से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। हजारों की संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से नजर रखते हुए व्यवस्था बनाई। वहीं सुरक्षा में 650 पुलिस जवान तैनात किए गए।  गीता कॉलोनी स्थित इमामबाड़े से बड़े साहब निकले जो यहां से जुलूस शुरू हुआ। आगे मार्ग में निकास चौराहा से छोटे साहब जुलूस में शामिल हुए। यहां से जुलूस नई सड़क, फव्वारा चौक, दौलतगंज, तोपखाना, गुदरी, गोपाल मंदिर से होकर इमामबाड़े पर पहुंचा।जुलूस में बड़ी संख्या में…

Read More

माधव कॉलेज में  तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का समापन 

उज्जैन।  आप भाग्यशाली हैं कि आपको अध्ययन करने के लिए मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग का एक बड़ा गुणवत्तापूर्ण संस्थान प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस मिला  ।  माधव कॉलेज को कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। माधव कॉलेज में कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं । भविष्य में और भी कई योजनाएं बनाई जाएंगी । यहां से ऐसे विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त की है जिन्होंने देश भर में इस संस्था को गौरवान्वित किया है । हम आप सभी विधार्थियों का इस कॉलेज में प्रवेश करने …

Read More

एकादशी से सोए देव, चातुर्मास शुरू, मांगलिक कार्य बंद – भगवान विष्णु योगनिंद्रा में चले गए, अब चार माह भजन-कीर्तन, प्रवचन 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  आषाढ़ शुक्ल की एकादशी से देव सो गए। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो गया। शुभ व मांगलिक कार्य भी बंद हो गए। देवताओं के सोने के कारण ही इस एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहते है।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि भगवान इसी एकादशी से  विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और फिर सृष्टि का कार्यभार शिवजी संभालते हैं। चातुर्मास का समय भक्ति, साधना और सेवा का होता है। देवताओं के सोने के कारण ही इस अवधि में कोई मुहूर्त नहीं होते…

Read More

गुंडिचा महल से प्रभु जगन्नाथ पहुंचे इस्कॉन मंदिर

ब्रह्मास्त्र उज्जैन रथ में सवार जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रारानी व अग्रज बलभद्रजी के साथ पूरे लाव लश्कर के साथ आज अपनी मौसी के घर गुंडिचा महल यानी कालीदास अकादमी से रथ पर सवार होकर अपने मूल स्थान इस्कॉन मंदिर पहुंचे। इस रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए भक्त दूर-दूर से शहर मे आए हुए हैं। भक्तों ने पूरे उत्साह से रथ को खींचा और श्रद्धालु महिलाओं ने पूरे मार्ग को झाडू से बुहारा और स्वच्छता का संदेश भी दिया। महिलाओं में अपार उत्साह- रथयात्रा को लेकर शहर में महिलाओं…

Read More

उज्जैन के बीजेपी नेताओं की पूरी होगी आस…..खत्म होने जा रहा है राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार

उज्जैन। उज्जैन के उन बीजेपी नेताओं की आस अब पूरी होने जा रही है जो बीते कई दिनों से निगम मंडलों और उज्जैन प्राधिकरण में अपनी राजनीतिक स्तर पर नियुक्तियां होने की आस सरकार से लगाए हुए है। भोपाल सूत्रों के अनुसार इन राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव द्वारा नियुक्तियां करने के लिए हरी झंडी दे दी है। बता दें कि उज्जैन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष…

Read More

भरमार बंदूक के साथ हिरासत में आया युवक

उज्जैन। माकडोन पुलिस को कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि आसपास के जंगलों में मोंगिया समाज के कुछ लोगों द्वारा बंदूक से जानवरों को शिकार किया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बंदूक लेकर जंगल की ओर जाने वाले लोगों को पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह ग्राम चाक्या जंगल की ओर जाते समय एक युवक को भरमार बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसका नाम रामबाबू पिता टकेसिंह मोंगिया निवासी नांदेड होना सामने आया। बंदूक अवैध होना पाई गई, मामले में आर्म्स…

Read More

16 माह बाद आरोपी को 20 साल की सजा

उज्जैन। 16 माह पहले मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायालय ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। मामला नागदा थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर का था। आरोपी सुरेश वर्रा पिता मन्नालाल माली 44 साल का क्षेत्र में रहने वाली 3 साल 11 माह की बालिका के घर आना जाना था। सुरेश मासूम के दादा का परिचित था, 26 फरवरी 2024 को वह बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका को परिजनों ने रोता…

Read More