हिरासत में थे 23 संदिग्ध, फिर भी हुई दर्जनों वारदात -मंदिर से लेकर सवारी मार्ग तक बदमाशों की पुलिस को चुनौती

उज्जैन। महाकाल की पहली सवारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। एक दिन पहले पांच डेरों पर दबिश दी गई, 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बावजूद सोमवार को महाकाल मंदिर से लेकर सवारी मार्ग तक दर्जनों वारदात हुई। महाकाल और खाराकुआ थाने पर शिकायतें पहुंची। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया। सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई को हो गई थी। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन में डेढ़ माह का महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार को बाबा…

Read More

इधर पालकी का पूजन, उधर युवक नदी में कूदा

उज्जैन। बाबा महाकाल की पहली सवारी  सोमवार शाम रामघाट पर पूजन के लिये पहुंची थी। लाखों की संख्या में रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुु मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ के बीच से दत्तअखाड़ा घाट पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एसडीईआरएफ जवान विनोद पांचाल और होमगार्ड सैनिक ईश्वर चौधरी ने घटनाक्रम देखा तो तत्काल नदी में गोता लगाया और युवक को बाहर निकाला। वह नशे की हालत में था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके चलते होश में आ गया। उसे भीड़ के…

Read More

रेलवे ने आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन किया

उज्जैन। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय-सारणी 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी हो गई है । इस पहल का उद्देश्य परिचालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और यात्री सुविधा को बढ़ाना है। रतलाम मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम इस प्रकार है:- 05:01 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले 21:00 बजे तक तैयार किया जाएगा। 14:01 बजे से 16:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट उसी दिन 07:30 बजे तक तैयार किया जाएगा। 16:01 बजे से 23.59 बजे तक और 00.00 बजे से 05:00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। दूसरे आरक्षण चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा, जो अंतिम समय की बुकिंग को समायोजित करने के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता रहेगा।

Read More

झालावाड हाईवे पर करणी सेना का चक्काजाम

उज्जैन। हरदा में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। पूरे प्रदेश में सेना ने चक्काजाम शुरू कर दिया है। रविवार को उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता बैठ गये। बताया जा रहा है कि करणी सेना पदाधिकारी आशीष राजपूत के साथ हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी हो गई थी। पुलिस ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर मामला दर्ज किया। मोहित का गिरफ्तार लिया था। शनिवार को पुलिस मोहित को लेकर कोर्ट में चालान…

Read More

मामा पर भांजी ने कुल्हाड़ी से किया हमला

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की छोटी मायापुरी में पारिवारिक विवाद के चलते हरि पिता मोती भारती 35 पर भांजी शिवानी शर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने पर हरि भारती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रापर्टी बोकर्स का काम करता हूं। बहन की बेटी ने हमला किया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भांजी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 188 (1) 296, 351 (3) का प्रकरण दर्जकर जांच में लिया। बताया जा रहा है रविवार को शिवानी भी…

Read More

महाकाल सवारी से पहले अलर्ट पर उज्जैन पुलिस पांच डेरों पर दबिश, 23 संदिग्ध हिरासत में

उज्जैन। आज सावन माह के प्रथम सोमवार पर महाकाल की पहली सवारी निकाली जायेगी। लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचेगें। इससे पहले रविवार को पुलिस अलर्ट दिखाई दी। श्रद्धालुओं की भीड़ में वारदातों को अंजाम देने की आशंका में पांच डेरो पर दबिश दी गई और 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया। सावन-भादौ महोत्सव में प्रति सोमवार निकलने वाली महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बदमाश पहुंचते है और पर्स, मोबाइल, चेन के साथ कीमती सामान चोरी कर लेते है। इस बार बाबा…

Read More

प्रतिबंध के बावजूद टनों पालीथीन का उपयोग साल दर साल बढ रहा प्रतिबंधित पालीथीन उपयोग -बंद नहीं हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

    उज्जैन। तीन साल पहले एक जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भी प्रतिबंध अब भी बेअसर सा ही है। रोजाना शहर में लगभग 5 क्विंटल अमानक पॉलीथिन का बेधडक उपयोग हो रहा है।  प्रतिबंध के बाद यह अवैध व्यापार दिन दुन रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इसकी खपत बराबर बढ रही है। पर्यावरण के लिए हर तरह से घातक पालीथीन पर प्रतिबंध के बाद इसका व्यापार एक तरह से अवैध ही है। तीन साल में अवैध रूप से…

Read More

तुलसीदास जयंती पर 31 जुलाई को  स्कूलों में श्रीराम पर होंगे व्याख्यान – चयनित 3 तीन श्रेष्ठ विद्यार्थी को 10 अगस्त को पुरस्कृत करेंगे

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  तुलसीदास जी की जयंती पर 31 जुलाई को उज्जैन के स्कूलों में भगवान श्रीराम पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।  यह अनूठा धार्मिक आयोजन रामायण केंद्र उज्जैन इकाई और श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। संस्था के हरि सिंह यादव ने बताया कि रामायण केंद्र संपूर्ण भारतवर्ष में श्रीराम और रामायण के विभिन्न पात्रों के दायित्व और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पर एक प्रचार अभियान चला रहा है। उज्जैन में इस अभियान की जिम्मेदारी डॉ. प्रवीण जोशी को जिला…

Read More

श्रावण में दो दिन के अंदर ही 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल में उमड़े – इस बार श्रावण में 4 सोमवार, पूरे महीने 80 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास शुरू होते ही उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त उमड़ना शुरू हो गए है। दो दिन में ही यहां 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन कर लिए है। श्रावण में इस बार 4 सोमवार आएंगे।  श्रावण मास 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। श्रावण के पहले दिन 11 जुलाई को महाकाल मंदिर में 1.26 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं दूसरे दिन 12 जुलाई को 1.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे। तीसरे दिन 13 जुलाई रविवार को भी लाखों श्रद्धालुओं…

Read More

श्रावण मास में महाकाल की पहली सवारी आजचांदी की पालकी में मनमहेश रूप में देंगे दर्शन  – शिप्रा के रामघाट पर होगा भगवान का जलाभिषेक, 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज सोमवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने श्राव में निकलने वाली भगवान महाकाल की प्रथम सवारी के लिए संपूर्ण तैयारी कर ली है। इस बार बाबा नई पालकी में सवार होकर निकलेंगे। इसके लिए पालकी सफाई व पालिश करने के साथ ही का इसका ट्रायल भी लिया गया। वहीं भगवान की चांदी की प्रतिमा का श्रृंगार भी कर दिया…

Read More