रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस ने पैर में गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था ब्रह्मास्त्र भोपाल/रायसेन मध्य प्रदेश के औबेदुल्लागंज में गुरुवार रात पुलिस ने रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार…

Read More

सांवलिया सेठ के चढ़ावे का रिकॉर्ड टूटा, 51 करोड़ आए

भक्तों ने 1 किलो से ज्यादा सोना, 207 किलो से ज्यादा चांदी दान की ब्रह्मास्त्र चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर को दान में मिली राशि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को हुए छठे और आखिरी राउंड में गिनती पूरी हुई। इसी के साथ सभी राउंड के नकद चढ़ावे, आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के रुपए जोड़कर कुल 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है, जब भंडार ने 51 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस बार न सिर्फ…

Read More

खैबर प्रांत के सीएम को पीटा, सेना के आदेश पर पुलिस ने लात-घूंसे चलाए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा राज्य के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने गुरुवार को सड़क पर गिराकर पीटा। सोहेल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन के लिए रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई सेना के निर्देश पर की गई। जेल परिसर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात थी और पीटीआई समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जब केपी के मुख्यमंत्री अफरीदी गुरुवार को खुद जेल पहुंचे, तो हालात बिगड़ गए। पुलिस ने उन्हें और उनके साथ आए नेताओं को आगे बढ़ने से रोक…

Read More

22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, उत्तरप्रदेश-गुजरात में 4-4 मौतें ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे 5.32 लाख से अधिक बीएलओ पर काम के दबाव का आरोप गहराता जा रहा है। एसआईआर के 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने केवल पश्चिम बंगाल में 34 लोगों की मौत का दावा किया। इन मौतों पर सियासत जोरों पर है। दूसरी ओर निर्वाचन आयोग…

Read More

कार 30 फीट नीचे नहर में गिरी, 5 की मौत:इनमें 4 सरकारी कर्मचारी

ब्रह्मास्त्र लखीमपुर-खीरी लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रही आॅल्टो कार 30 फीट नीचे सोती नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर को उढफ देकर बचाया गया। बताया जा रहा है कि कार का गेट लॉक हो गया था।कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। नहर के तेज बहाव में कार 30 फीट आगे निकल गई थी। थोड़ी देर में कार पानी में डूब गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिर टॉर्च की रोशनी में ग्रामीण…

Read More

नए लेबर कोड से टेक-होम सैलरी हो सकती है कम

बेसिक पे अब सीटीसी का कम से कम 50% होना जरूरी, पीएफ-ग्रेच्युटी कंट्रीब्यूशन बढ़ेगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने 29 पुराने लेबर लॉज को चार नए कोड्स में मिला दिया है। ये कोड- वेजेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल सिक्योरिटी और सेफ्टी-हेल्थ पर हैं। 21 नवंबर 2025 से वेज कोड लागू हो गया है। जिसके तहत कंपनियों को अब सैलरी स्ट्रक्चर बदलना पड़ेगा, जिसमें बेसिक सैलरी टोटल उळउ का कम से कम 50% होनी जरूरी है। इससे प्रॉविडेंट फंड और ग्रेच्युटी के कंट्रीब्यूशन बढ़ेंगे, लेकिन टेक-होम सैलरी कम हो सकती है।…

Read More

कॉलेज में बस-कारें फूंकी, 4 हजार स्टूडेंट्स का हंगामा

सीहोर। सीहोर के वीआईटी कॉलेज में 4 हजार छात्रों ने हंगामा कर दिया। मंगलवार रात को छात्रों ने कॉलेज परिसर में बस और कारों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। वीआईटी कॉलेज जिले के आष्टा में स्थित है। छात्रों का प्रदर्शन भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर है। उनका कहना है कि कॉलेज में घटिया पानी और खाने के कारण कई छात्रों को पीलिया…

Read More

मोदी ने रामलला की धर्मध्वजा फहराई, 161 फीट के दंड में 21 किलो सोना लगा

ब्रह्मास्त्र अयोध्या अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर साढ़े 12 बजे मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोग मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो किया। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को ही मंदिर पहुंच चुके हैं। मंदिर पर…

Read More

पिटबुल का 6 साल के बच्चे पर अटैक, बच्चे के शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे घाव

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पिटबुल डॉग के अटैक में 6 साल का बच्चा गंभीर जख्मी हुआ है। अटैक में बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल है। घटना 23 नवंबर की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल से खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर की ओर चली गई थी। बच्चा जब…

Read More

कलेक्टर दतिया के आदेश पर विवाद: बीएलओ के सहयोगी बनाए भाजपा पदाधिकारी, प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना : जीतू पटवारी

ब्रह्मास्त्र भोपाल दतिया में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया है। आदेश के अनुसार कई बीएलओ के साथ सहयोगी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इस आदेश के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में सीधे राजनीतिक पदाधिकारियों की भागीदारी को विपक्ष ने ह्ललोकतंत्र पर हमलाह्व बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आदेश को…

Read More