कांग्रेस ने लगाया आरोप : दिल्ली में मेट्रो चलाने के लिए बिजली देती है पर किसानों को देने के लिए नहीं है ब्रह्मास्त्र भोपाल कृषि के काम के लिए दस घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कृषि फीडर अलग किए गए हैं। इस अवधि से अधिक बिजली की आपूर्ति पर जिम्मेदारों का वेतन काटने का प्रविधान है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस प्रविधान को दोहराते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना को आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ जॉइंट आॅपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि इस आॅपरेशन को छत्रू नाम दिया गया है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात…
Read Moreइंदौर के भेरूघाट में बस और कार खाई में गिरीं: 4 की मौत, 30 यात्रियों को बचाया गया; नशे में था बस ड्राइवर
इंदौर के भेरूघाट में बस और कार खाई में गिरीं: 4 की मौत, 30 यात्रियों को बचाया गया; नशे में था बस ड्राइवर इंदौर/महू।सोमवार रात इंदौर जिले के भेरूघाट पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस और एक कार आमने-सामने की टक्कर के बाद गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने 30 यात्रियों को सुरक्षित बचाया। कैसे हुआ हादसा घटना रात करीब 9:40…
Read Moreमारुति सुजुकी के लिए इलेक्ट्रिक युग का अचूक फॉर्मूला
जापान की ‘केई ईवी’ रणनीति का भारतीय बाजार पर सीधा असर ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दुनिया का आॅटोमोबाइल पावरहाउस जापान, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के भविष्य के लिए एक ऐसी अनोखी और विशिष्ट रणनीति पर काम कर रहा है, जिसका सीधा और गहरा निहितार्थ भारत जैसे विशाल और मूल्य-संवेदनशील बाजार के लिए है। जबकि टेस्ला और यूरोपीय निमार्ता लंबी रेंज और बड़ी एसयूवी-शैली की ईवी पर दाँव लगा रहे हैं, जापान के प्रमुख कार निमार्ता—जिनमें भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कारें बनाने वाली सुजुकी भी शामिल है—छोटी, किफायती और विशिष्ट ‘केई’…
Read Moreबर्फ का पहाड़ टूटा, 7 पर्वतारोहियों की मौत
ब्रह्मास्त्र काठमांडू नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में यालुंग री नाम की चोटी पर सोमवार को बर्फ का पहाड़ टूटने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब हिमस्खलन 5,630 मीटर ऊंची चोटी के बेस कैंप पर आ गया। हादसे के बाद 4 लोग लापता हैं। मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले की पुलिस ने दी है। यह इलाका बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली में आता है। पुलिस…
Read Moreभारत में पॉलिटिक्स फैमिली बिजनेस : थरूर
कुछ लोगों को लगता है राजनीति नेहरू-गांधी परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार, वंशवाद छोड़ना चाहिए ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना की है। थरूर ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने लेख में कहा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक लोकतांत्रिक सरकार का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा। थरूर ने इंडियन पॉलिटीक्स आर ए फेमेली बिजनेस लेख में लिखा- यह समय है, जब भारत को वंशवाद (परिवारवाद) छोड़कर…
Read Moreअब मोबाइल पर नंबर के साथ कॉलर का नाम दिखेगा
धोखाधड़ी रोकने के लिए ट्राई और डॉट का फैसला, पिछले साल ट्रायल हुआ था ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। वो भी बिना किसी एप यूज किए। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई और दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यह नाम वही होगा जो यूजर ने मोबाइल नंबर कनेक्शन लेते समय आईडी प्रूफ में दिया होगा। यह डिफाल्ट सुविधा होगी। अगर कोई यूजर यह…
Read Moreबस-डंपर की टक्कर में 20 की मौत, डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी, मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र
बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया ब्रह्मास्त्र रंगारेड्डी तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने आरटीसी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 20 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस…
Read Moreदुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
पटना। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज, यानी रविवार को, पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनंत सिंह की रातें अब पटना के बेऊर जेल में कटेंगी। उन्हें शनिवार की देर रात इस हत्या के आरोप में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह मामला 30 अक्टूबर का है, जब मोकामा में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। दुलारचंद यादव उस वक्त जन सुराज…
Read Moreमोदी ने एस्टिक 2025 उद्घाटन किया, 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम फंड लॉन्च किया। इस दौरान वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस्टीक 2025 कॉन्क्लेव 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स भी शामिल हो रहे…
Read More