ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की जेल

ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (70) को वहां की सुप्रीम कोर्ट ने तख्तापलट की साजिश के मामले में 27 साल की सजा सुनाई। मंगलवार को यह फैसला आया। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए मौजूदा राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की सरकार गिराने की साजिश रची थी। सुनवाई के दौरान बोल्सोनारो की कानूनी टीम ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ अंतिम अपील नहीं की, जिसके बाद जस्टिस अलेक्जेंड्रे मोराएस ने 27 साल की सजा लागू…

Read More

अरुणाचल हमारा अभिन्न हिस्सा, सच्चाई बदल नहीं सकती

बीजिंग। चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है। मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी। चीन का यह बयान भारतीय महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर बदसलूकी के आरोपों के सवाल पर आया। चीन ने पेम के साथ बदसलूकी के आरोपों को भी नकार दिया है। चीन के इस बयान पर भारतीय विदेश…

Read More

इथियोपिया में 12 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का 15 किमी ऊंचा गुबार उठा, 4300 किमी दूर दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

ब्रह्मास्त्र अदीस अबाबा इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइआॅक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई। सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर-जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की…

Read More

ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग:13 घायल, भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं मौजूद थे

ब्रासीलिया ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी आग लगने के समय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि, वे और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) एक कन्वेंशन हॉल के अंदर एक पवेलियन में लगी थी। घटना के वक्त पवेलियन…

Read More

मस्क 6 महीने में ट्रम्प कैंप में लौटे, नई पार्टी बनाने का प्लान रद्द्

वॉशिंगटन। टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क फिर से अमेरिकी राजनीति के केंद्र में लौट आए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प से टकराव के करीब 6 महीने बाद वे राजधानी वॉशिंगटन में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित ट्रम्प के स्टेट डिनर में इलॉन मस्क भी शामिल हुए। मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्लान भी रद्द कर चुके हैं। मस्क ने यह भी कहा है कि वे 2026 मिडटर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और फंडिंग…

Read More

ट्रम्प यौन अपराधी एपस्टीन की फाइल सार्वजनिक करने को तैयार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर संसद (दोनों सदन) से बिल पास हो जाता है, तो सभी फाइलें सार्वजनिक करने वाले बिल पर साइन कर देंगे। इस केस से जुड़ा बिल बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन से पास हो गया। इस बिल में जस्टिस डिपार्टमेंट को आदेश दिया गया है कि वह एपस्टीन से जुड़ी सभी सीक्रेट फाइलें सार्वजनिक करे। यह बिल 427-1 के बहुमत से पास हुआ। ट्रम्प समर्थक…

Read More

कांगो में खदान ढहने से 32 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Dainik Awantika Site Icon New

कांगो। दक्षिण-पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक खदान ढह गया। हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। यह हादसा लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान में हुई। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारी बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे के कारण खदान में जाने पर बैन लगा था। इसके बावजूद अवैध माइनिंग करने वाले खदान में जबरन…

Read More

मंगेतर की मौत के 1.5 साल बाद मां बनी इजराइली-महिला

तेल अवीव। इजराइल में एक महिला ने अपने पार्टनर की मौत के 1.5 साल बाद उसके बच्चे को जन्म दिया। इसके लिए उसने पोस्टमॉर्टम स्पर्म रिट्रीवल तकनीक की मदद ली है। 35 साल की डॉ. हदास लेवी ने 11 जून 2025 को एक बेटे को जन्म दिया। उनके पार्टनर और बच्चे के पिता कैप्टन नेतनेल सिल्बर्ग की 18 दिसंबर 2023 को गाजा में मौत हो गई थी। लेवी ने बताया कि जब उन्हें अपने मंगेतर की मौत की खबर मिली, तो उनका पहला ख्याल ये था ये सच नहीं हो…

Read More

कैलिफोर्निया के ज्वेलरी शॉप से 1.4 करोड़ रुपए के गहने चोरी

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया में एक ज्वेलरी दुकान पर मास्क पहने पांच लुटेरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने करीब 1.4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली। हालांकि, दुकान मालिक के गोली चलाने के बाद सभी भाग निकले। घटना शाम 7 बजे के बाद हुई जब दुकान ‘ओलिविया फाइन ज्वेलरी’ से ग्राहक निकल चुके थे। काले कपड़े और मास्क पहने लुटेरे अचानक अंदर घुसे। कुछ के हाथ में कांच तोड़ने के औजार थे, जबकि एक दरवाजे पर पहरेदार बना रहा। लुटेरे काउंटर पार कर ज्वेलरी निकालने लगे। तभी पीछे के कमरे से दुकान…

Read More

शेख हसीना पर बांग्लादेश कोर्ट का फैसला आज, देश में हिंसा, गाड़ियां फूंकी

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (77) के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में विशेष ट्रिब्यूनल आज फैसला सुनाएगा। इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सरकारी वकील ने हसीना के खिलाफ पांच गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें हत्या, अपराध रोकने में नाकामी और मानवता के खिलाफ अपराध सबसे अहम हैं। इसे लेकर देशभर में हिंसा भड़क उठी है। सरकार ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। पिछले 4 दिनों में कई जगहों पर गाड़ियों में आगजनी, धमाके, पथराव और सड़क जाम की घटनाएं हुई हैं। लोगों…

Read More