ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के सदर बाजार इलाके में मामा-भांजे की दरगाह के सामने एक टैक्सी ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर ने बीजेपी से जुड़े एक व्यक्ति पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर निकल रहा था, तभी एक्टिवा सवार को कट लग गया, जिसके बाद वह व्यक्ति विवाद करने लगा और कार पर पत्थर फेंक दिए। जिससे वह डर गया और कार लेकर भागना पड़ा। कार को घर से थोड़ी दूरी पर छिपाकर…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचे महाकाल मंदिर में शंकराचार्य का किया पूजन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और एकात्मधाम के न्यासी मुकुल कानिटकर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों ने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री शंकराचार्य जी का पूजन किया। हर साल शंकराचार्य जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की जाती है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में स्थापित शंकराचार्य मंदिर में खजुराहो से सांसद…
Read Moreजैन मुनि की आज्ञा पर मां-पिता ने दिलाया संथारा, तीन साल की वियाना को ब्रेन ट्यूमर था, संथारा लिया, 10 मिनट में निधन
ब्रह्मास्त्र इंदौर ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही इंदौर के जैन परिवार की बालिका वियाना ने मात्र 3 वर्ष 4 माह और 1 दिन की आयु में संथारा ले लिया। संथारा लेने के 10 मिनट बाद ही उसने प्राण त्याग दिए। वियाना की मां वर्षा ने बताया- ह्यजनवरी में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। मुंबई में आॅपरेशन के बाद भी हालात नहीं सुधरे। 21 मार्च को हम वियाना को राजेश मुनि महाराज के पास ले गए। उन्होंने कहा- इसका एक रात गुजारना भी मुश्किल है। संथारा करा देना चाहिए। इसके बाद…
Read Moreबिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को डम्पर ने किया क्षतिग्रस्त, चलती सीएनजी आटो में लगी आग
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम देवराखेड़ी में शासकीय स्कूल के पास बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। बुधवार शाम तेजगति से आये डम्पर ने पोल और ट्रांसफार्मर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। चालक डम्पर लेकर मौके से भाग निकला था। मामले की जानकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर लाखों का नुकसान हुआ था। जिसके चलते बिजली विभाग की ओर से अनिल पिता ज्ञानगिरी द्वारा शासकीय संपत्ति…
Read Moreकार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर
उज्जैन। केन्द्रीय विद्यालय के सामने गुरूवार सुबह तेजगति से कार चलाते हुए चालक ने स्कूटी सवार विजय पिता विनायक 59 साल निवासी शिवधाम कालोनी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजय बायकर गंभीर घायल हो गये। लोगों की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस ने घायल वृद्ध के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चालक कार लेकर भाग निकला था, जिसका आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर पता लगाया जा रहा है।
Read More30 साल बाद पकड़ाया पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का आरोपी
30 साल बाद पकड़ाया पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का आरोपी उज्जैन। हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद आरोपी वर्ष 1994 में पैरोल पर रिहा हुआ था, उसके बाद से लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान उसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन गिरफ्त में नहीं आ सका। उसके खिलाफ न्यायालय 2 स्थाई वारंट जारी कर चुका था। 30 साल बाद पानबिहार चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि वर्ष 2014 में…
Read Moreनगर निगम के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला -2 घंटे चले उपचार के बाद हुई मौत
उज्जैन। नगर निगम के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिये चरक भवन लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया लेकिन 2 घंटे बाद मौत हो गई। युवक के परिजनों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार दोपहर को नगर निगम के सामने बैंक आॅफ इंडिया के पास दुर्घटना में युवक के घायल होने की सूचना चरक अस्पताल से मिली थी। 25-30 वर्ष के…
Read Moreसीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरूवार तापमान पहुंचा 43.4 डिग्री,खेत में मृत मिला लाइनमेन
उज्जैन। बिजली विभाग में लाइनमेन का काम करने वाला गुरूवार सुबह खेत में मृत पड़ा मिला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। माकडोन में रहने वाला दिलीप पिता जगदीश देवल 40 वर्ष बिजली विभाग में लाइनमेन था। सुबह 7 बजे वह घर से खेत पर गया था, कुछ देर बाद परिजन खेत पर पहुंचे तो दिलीप बेसुध पड़ा दिखाई दिया। उसे तत्काल उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया और…
Read Moreशादी का झांसा देकर 12 सालों से कर रहा था शोषण -हिन्दू संगठन ने पकड़ा तो मिले 2 आधार कार्ड
cc -हिन्दू संगठन ने पकड़ा तो मिले 2 आधार कार्ड उज्जैन। हिन्दू बनकर मुस्लिम युवक 12 सालों से महिला को शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। महिला को पता चला तो उसने विरोध किया, युवक ने मारपीट की। मामला हिन्दू संगठन के पास पहुंचा तो महिला को थाने लेकर पहुंचे। जहां सामने आया कि युवक ने 2 नाम से आधार कार्ड बना रखे है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चिमनगंज…
Read Moreभ्रष्टाचार से संबंधित प्रकरण में चार वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई*
उज्जैन/ विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) उज्जैन द्वारा आज दिनांक 29.04.2025 को पारित अपने निर्णय में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन के अपराध क्रमांक 11/2019 में आरोपी रमेश चंद बामनिया को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में चार वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22.01.2019 को आवेदक लाखन सिंह पवार निवासी ग्राम मंगरोला ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन के समक्ष…
Read More