दादू निर्वाण उत्सव पर 20 मई को निकलेगी शोभा यात्रा – महामंडलेश्वर ज्ञान दास के सानिध्य में संत समागम, महाआरती

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  दादू निर्वाण महोत्सव का आयोजन 20 मई को सिद्धवट मार्ग स्थित दादू राम आश्रम पर महामंडलेश्वर 1008 श्री ज्ञान दास जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संत समागम, महाआरती व भंडारा होगा।  महाराजश्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्म ऋषि संत प्रवर दादू दयाल महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर यह 18 वां आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह संत पूजन, प्रसादी आदि होगी व शाम 4.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बैंड, डीजे,…

Read More

देश-विदेश के लोग उज्जैन आकर मंगलनाथ  मंदिर में करोड़ों रुपए की भातपूजा करा गए

दैनिक अवंतिका उज्जैन। मप्र के उज्जैन में स्थित मंगलनाथ का मंदिर दुनियाभर में भातपूजा के लिए प्रसिद्ध है। यहां मंगल की शांति व खासकर मंगलदोष के निवारण हेतु विवाह आदि में आ रही बाधा को दूर करने के लिए देश-विदेश के लोग भातपूजा कराने के लिए हजारों की संख्या में उमड़ते हैं।  मंगलनाथ मंदिर के महंत अमर भारती ने बताया कि पूरी दुनिया में यह एक ही मंदिर है जहां मंगल की भातपूजा की जाती है। उज्जैन में स्थित यह स्थान भगवान मंगलदेव की जन्म स्थली के रूप में विश्व विख्यात…

Read More

फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर छापा

इंदौर में 6 महीने से चल रहा था, 10 लड़कियां करती थीं बाहरी राज्यों में कॉल ब्रह्मास्त्र इंदौर पिछले छह महीने से इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी का कॉल सेंटर चल रहा था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 लड़कियां यहां कॉलिंग के लिए रखी थी। क्राइम ब्रांच को प्रदीप बंसल नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में तफ्तीश शुरू की और यहां पर छापा मारा। टीम ने यहां…

Read More

इंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का मामला, आरोपियों की तलाश में बिहार गई पुलिस

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ये भी कहा कि पूरा भारत एक रात में साफ हो जाएगा। एक आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी के रूप में हुई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज…

Read More

फोटो लगाकर बनाई फर्जी आईडी,लोगों ने किया हमला,मवेशियों से नहीं मुक्ति…

उज्जैन। दूध लेने जा रहे युवक को पीछे से आये 3-4 लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस बयान दर्ज कर हमला करने वालों की जानकारी जुटा रही है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के रहीम नगर में रहने वाला रियाज 25 वर्ष रिक्शा चलता है। शुक्रवार रात वह घर लौटा था और रिक्शा खड़ी करने के बाद पैदल दूध लेने जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर उसे पीछे से आये 3-4 अज्ञात…

Read More

बदमाशों ने फोड़े घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच,युवक घायल

उज्जैन। घरों के बाहर खड़े वाहनों के रात में कांच फोड़ने के मामले फिर से सामने आने लगे है। शुक्रवार-शनिवार रात ऋषिनगर में हुई कांच फोड़ने की घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन बदमाश भाग निकले थे। मामले में शिकायती आवेदन पर जांच शुरू की गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। माधवनगर थाना क्षेत्र के ऋषिनगर में रात 2 से 2.30 बजे के लगभग रहवासियों ने कांच फूटने की आवाज सुनी। कुछ रहवासी बाहर आये तो कार क्रमांक एमपी…

Read More

चाकूबाजी में घायल ने रची अपहरण की झूठी कहानी

उज्जैन। खाकचौक मैरिज गार्डन में हुई चाकूबाजी में घायल ने शनिवार सुबह अस्पताल में अपने दोस्त के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। जबकि पुलिस रात में ही उसके दोस्त के बयान दर्ज कर आपसी विवाद का मामला दर्ज कर लिया था। गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाला संदीप पिता राजेन्द्रसिंह मकवाना शुक्रवार-शनिवार रात चाकूबाजी में घायल हो गया था। उसे दोस्तों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह मीडिया ने घायल से जानकारी प्राप्त की तो उसने बताया कि वह संत शिरोमणि गार्डन खाक चौक पर…

Read More

रात में प्रेमी के घर पहुंची, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ -हालत बिगड़ने पर बुलाई एम्बुलेंस, प्रेमिका की मौत

उज्जैन। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही युवती शुक्रवार-शनिवार रात प्रेमी के घर पहुंची। दोनों ने 3 बजे के लगभग जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने एम्बुलेंस का कॉल किया। तड़के दोनों को चरक अस्पताल लाया गया। जहां युवती की मौत हो गई। प्रेमी का उपचार चल रहा है। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बच रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घटनास्थल का मकान सील कर दिया गया है। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि देवासरोड कल्पतरू कालोनी में रहने वाले…

Read More

गयाकोटा मंदिर के पास चरस ठिकाने लगाने आये थे 2 भाई – घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, 3 दिनों की रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन। चरस बेचने के लिये गयाकोटा मंदिर के पास पहुंचे 2 भाईयों की खबर मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में लिया। उनके पास से 497 ग्राम चरस बरामद हो गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर 3 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रात में मंगलनाथ मंदिर मार्ग गया कोटा के पास 2 संदिग्ध युवकों के मादक पदार्थ बेचने की खबर मिलने पर एसआई लक्ष्मण उईके, जितेन्द्र सोलंकी, आरक्षक योगेश और…

Read More

ससुराल पहुंचे निगमकर्मी से साले ने की मारपीट,पकड़ाया युवक

उज्जैन। पंवासा शीतल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला यशवंत पिता नाथूलाल सोलंकी नगर निगम कंट्रोलरूम में कर्मचारी है। उसकी पत्नी उमा ेटे दिव्यांश के साथ कुछ दिनों से मायके नीमनवासा गई हुई थी। शुक्रवार रात यशवंत पत्नी और बेटे को लेने के लिये पहुंचा था। जहां ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद भेजने की बात कहीं। जिस पर यशवंत का विवाद पत्नी के भाई महेश से हो गया। साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल होने पर निगमकर्मी यशवंत को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने…

Read More