उज्जैन। सरकार प्रति दिन प्रति मरीज के भोजन पर 48 रुपए खर्च करती है। उज्जैन अस्पताल में इस योजना के तहत अधजली अध सिकी रोटी एवं फूड सेफ्टी नियमों को ताक पर रखकर मरीजों को भोजन परोसा जा रहा था। किचन में साफ सफाई का पूरी तरह अभाव था। फूड सेफ्टी विभाग ने सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रविवार को हुई जांच की खास बात यह सामने आ रही है कि यह रूटीन प्रक्रिया के तहत की गई जांच के दौरान सामने आया है। इससे भी खास बात…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
महाकाल के पुजारी रमण त्रिवेदी ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महर्षि पंडित रमण त्रिवेदी को ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड दुनियाभर में धर्म, समाज एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित लोगों को प्रदान किया जाता है। पंडित गोपाल त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि पंडित त्रिवेदी को इस अवार्ड के लिए यूनाइटेड किंगडम की सर्वोच्च संस्थान ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड ने साल 2024 में ही चयनित कर लिया था और उसी साल दिसंबर में उन्हें मुंबई में आयोजित समारोह में यह अवार्ड…
Read Moreराजवाड़ा के गणेश हॉल में कल होगी कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री-मंत्रियों के लिए मालवी भोजन
राजवाड़ा की ओर आने-जाने वाले वाहन रहेंगे प्रतिबंधित ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर राज्य सरकार यहां बैठक कर रही है। बैठक ग्राउंड फ्लोर पर गणेश हॉल में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को मालवी भोजन (दाल, बाटी, चूरमा, छाछ) सहित अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। बैठक के मद्देनजर 20 मई को सुबह 7 बजे से राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी…
Read Moreनीट यूजी के रिजल्ट पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
ब्रह्मास्त्र इंदौर नीट यूजी के रिजल्ट पर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा रोक लगाने के बाद आज फिर सुनवाई होगी। दरअसल, एग्जाम के दौरान तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। इससे कई स्टूडेंट्स पेपर तक नहीं पढ़ पाए थे, जिससे उनका पेपर बिगड़ गया। 4 मई को तेज हवा-आंधी के चलते इंदौर में 11 सेंटर्स के 600 से ज्यादा छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। इस मामले में आज एनटीए की ओर से जवाब पेश किया जाना है। 15 याचिकाओं पर एक…
Read Moreलव जिहाद के मुख्य आरोपी का लिया रिमांड
उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था और लव जिहाद से जुड़े एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जिसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर…
Read Moreयुवक ने थैली में छुपा रखा था 1 किलो 100 ग्राम गांजा
उज्जैन। थैली में गांजा छुपाकर ठिकाने लगाने की फिराक में निकले युवक की खबर मिलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। उसे पीछा कर पकड़ा गया। थैली जप्त की गई तो उसमें रखा 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हो गया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि भूखी माता मंदिर मार्ग पर एक युवक के पास थैली में गांजा रखा होने और किसी को इंतजार करने…
Read Moreहिरासत में आये कंजरों ने कबूली वाहन चोरी की वारदातें
उज्जैन। जहरीली शराब के साथ बाइक पर सवार 2 कंजर समुदाय के युवको को माकडोन पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात पकड़ा था। उनके पास मिली बाइक चोरी की होना सामने आई थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में चोरी के 2 वाहन ओर बरामद हो गये। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि चकिया फंटा ग्राम डेचली-कपेली मार्ग से 74 हजार की बाइक पर सवार 2 युवको को 10 लीटर जहरीली शराब के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों के…
Read Moreफिल्मी अंदाज में दौड़ी 5 गांवो तक पुलिस की गाड़ी – पिकअप में भरे थे मवेशी, मिली 60 लीटर शराब
उज्जैन। प्रभात गश्त में रविवार सुबह सूचना मिली कि पिकअप में वध के लिए मवेशी लेकर दो लोग जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पिकअप को रोकने के लिए फिल्मी अंदाज में पुलिस को पांच गांव के बीच सौ किलोमीटर तक अपनी गाड़ी दौड़ना पड़ गई। आखिरकार पिकअप को रोका गया। मवेशियों के साथ जहरीली शराब भी बरामद हो गई। भाटपचलाना पुलिस रविवार तड़के प्रभात गश्त कर रही थी, तभी खबर मिली की रतलाम के ग्राम कमेड से 2 व्यक्ति बिना नंबर की पिकअप गाड़ी में मवेशियों को…
Read Moreइंगोरिया में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा चरित्रशंका में पति ने दबाया था पत्नी का गला
उज्जैन/इंगोरिया। ग्राम बलेडी में शनिवार सुबह 2 बच्चों की मां घर में मृत पड़ी मिली थी। जांच में मारपीट होना और गला दबाया जाना सामने आया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और 24 घंटे में हत्या का सुराग तलाशकर मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया। चरित्रशंका में उसने हत्या का अंजाम दिया था। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलेड़ी में रहने वाले कनीराम पिता भैरूलाल ने शनिवार सुबह पुलिस को सूूचना देकर बताया था कि उसकी बहू सपना घर में मृत अवस्था में पड़ी है।…
Read Moreसेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारो से गूंज उठी अवंतिका नगरी
उज्जैन। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में रविवार को कांग्रेस द्वारा जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाकाल चौराहे से शुरू हुई जो गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई। देश की वीर सेना के सम्मान में निकली भव्य जय हिन्द तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई।…
Read More