उज्जैन। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता सामने आ रही है। माधवनगर पुलिस के गश्ती दल ने विक्रम तीर्थ सरोवर के पास से कुछ लडकों के पास से 4 कछुए मिले थे। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में लडकों के सामान्य होने और पास के सरोवर से बाहर आने की स्थिति में कछुए जब्त कर शनिवार को वन विभाग को सौंपे थे। वन विभाग ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है। स्वस्थ कछुए में दो नर दो मादा शामिल हैं।रविवार को इन्हें प्राकृतिक आवास में छोडा जाएगा। शुक्रवार –शनिवार दरमियानी रात…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
खुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली…
खुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली… सबकों मालूम है और सबको खबर है कि जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ निभाने वाली संस्था के दिन बडे खराब चल रहे हैं। आर्थिक स्थितियां बिगडी हुई है। जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। काबिलियत यह है कि प्रति माह वेतन बांटा जा रहा है । प्रदेश के अन्य शहरों में तो वेतन 3-4 माह पीछे चल रहा है। कडकी के हाल में संस्था को एक उपलब्धि मिली है या यूं कहें की पितृ पुरूषों की उधारी वसूलने में कामयाबी मिली है तो…
Read Moreशनि प्रदोष पर महाकाल का उपवास, शाम को लगा भोग – गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने किया अनुष्ठान
दैनिक अवंतिका उज्जैन। शनि प्रदोष पर्व के अवसर पर शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल ने भी उपवास रखा। प्रदोष पर भगवान महाकाल को पुजारियों ने शाम को आरती में भोग लगाया। इसके पूर्व गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने शनि प्रदोष का अनुष्ठान किया। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में यह अनुष्ठान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया। शनिवार के दिन प्रदोष होने पर यह शनि प्रदोष का महापर्व का संयोग होने पर महाकाल मंदिर में अनुष्ठान किए जाने की परंपरा…
Read Moreइंदौर में फिर मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव
एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली, घर पर ही आइसोलेट, इस साल अब तक 5 मरीज ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है और स्थिति सामान्य है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। इन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी। उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं।…
Read Moreइंदौर में लगे विजय शाह की गुमशुदगी के पोस्टर, कांग्रेस ने लिखा मंत्री की ढूंढ कर लाने वाले को देंगे उचित इनाम
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर कांग्रेस ने एमपी के मंत्री विजय शाह के गुमशुदगी के पोस्टर शहर में लगाए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने के बाद गायब हुए मंत्री को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने की बात इन पोस्टर्स में लिखी गई है। कांग्रेस ने कहा है की जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होगा तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने…
Read Moreमहाकाल मंदिर से लापता हुए सुरक्षाकर्मी का शुक्रवार को ग्राम गोयला बुजुर्ग से शव
उज्जैन। महाकाल मंदिर से लापता हुए सुरक्षाकर्मी का शुक्रवार को ग्राम गोयला बुजुर्ग से शव मिलना सामने आया है। परिवार उसके लापता होने के बाद से तलाश कर रहा था। मामला संदिग्ध प्रतित होने पर पुलिस ने जांच के लिये मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया था। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मक्सीरोड पांड्याखेड़ी में रहने वाला मुकेश पिता प्रेमनारायण त्रिवेदी 28 वर्ष महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मी का काम करता था, उसकी नाइट ड्युटी रहती थी। गुरूवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में…
Read Moreराना में बंदूकधारी बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर डाला डाका -4 कर्मचारियों और मालिक को बनाया बंधक, 44 हजार नगद और चेन-अंगूठी लूटी
उज्जैन। बंदूकधारी 7-8 बदमाशों ने गुरूवार-शुक्रवार रात तराना-मक्सी के बीच कनासिया नाका के पास जिओ पेट्रोल पंप पर डाका डाला। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मालिक के आने पर उसे भी घेर लिया और सभी को बंधक बनाने के बाद 44 हजार रूपये नगद, सोने की चेन-अंगूठी लूटकर भाग निकले। संगीन वारदात का पता चलते ही 2 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तराना थाना प्रभारी पीएस दलोदिया ने बताया कि रात 12.30 बजे सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे कनासिया नाका पर जिओ पेट्रोल पम्प…
Read Moreनगर निगम ने गाड़ी अड्डा से वीडि क्लॉथ मार्केट तक का हटाया अतिक्रमण मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू
उज्जैन। शहर के कई मुख्य मार्ग अतिक्रमण की वजह से संकरे हो गए हैं। इस कारण वाहनों का जाम लग रहा है। दिन में मार्ग संकरा दिखाई देता हैं। रात में इन मार्गों का अस्तित्व सामने आता है। इसी प्रकार शहर के कई ऐसे मार्ग है जो अतिक्रमण की वजह से दिन में संकरे हो जाते हैं और यहां पर हमेशा वाहनों का जाम लगता है। इसी के तहत नगर निगम की टीम ने इन मार्गों पर फैला अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। कोयला फाटक से…
Read Moreईदगाह के पास विवाद, चरक में भी आमने-सामने
उज्जैन। ईदगाह के पास कब्रिस्तान के सामने से निकलने की बात पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष घायल हो गये थे, चरक भवन उपचार के लिये पहुंचे तो वहां भी आमना-सामना हो गया। हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने दोनों पक्षों को रोका। एक पक्ष की ओर से पुलिस ने मारपीट कर रूपयों की मांग करने का प्रकरण दर्ज किया है। दुर्गा कालोनी में रहने वाला राजू पिता ओमप्रकाश सोलंकी अपने भाई विजय के घर तिरूपति सैफरान कालोनी गया था। जहां से रात में वह भाई के…
Read Moreउद्योगपुरी में श्रमिक की गिरने के बाद मौत
उज्जैन। ढांचा भवन उद्योगपुरी में शुक्रवार शाम श्रमिक की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। उसे चरक अस्पताल लाया गया। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव घर ले जाने की बात कहने लगे। समझाईश के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन उद्योगपुरी में रूपाली टेक्सटाईल्स में काम करने वाले सुरेश पिता बालकृष्ण शर्मा 55 वर्ष को शाम 5.30 बजे चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा…
Read More