जून माह में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट उमस के साथ तापमान बढा,बैचेनी के हाल कायम हुए -दिन भर उमस से परेशान आम जन को शाम को बादलों से राहत

उज्जैन। पूरा मई माह निकलने के बाद एक बार फिर से जून के दुसरे सप्ताह में तापमान ने गति पकडी है। रविवार को भारी उमस के साथ ही तापमान एक बार फिर से 41.2 डिग्री एक महीने 4 दिन बाद पहुंचा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान ने भी 27 डिग्री के आंकडे का छुआ है। उमस के साथ तापमान बढने के कारण बैचेनी के हाल कायम हुए हैं। अपरांह उपरांत बादलों के छा जाने से आमजन को कुछ राहत मिली है। मई माह के शुरूआत के दो-चार दिनों में ही…

Read More

चेन स्नेचिंग से पहले बदमाशों ने चुराई थी एक्टिवा -वारदात के बाद सामने आये फुटेज, 3 थानों की पुलिस तलाश रही सुराग

उज्जैन। शहर के 3 थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की 2 वारदात और एक प्रयास करने वाले 2 बदमाशों ने पहले एक्टिवा चोरी की थी। फुटेज सामने आने पर पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाशों का रूट ट्रेस किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश जल्द हिरासत में होगें। 5 जून की रात शहर में नीलगंगा, माधवनगर और महाकाल थाना पुलिस उस वक्त हरकत में आ गई, जब सामने आया कि एक्टिवा सवार बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात कर रहे है। नीलगंगा…

Read More

जामुन खाने निकले थे छात्र, कालीसिंध नदी से मिली लाश

उज्जैन। घर से जामुन खाने का बोलकर निकले 2 छात्र वापस नहीं लौटे। शाम के दोनों के कपड़े और मोबाइल कालीसिंध नदी किनारे पर मिले। डूबने की आशंका में तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गये। शनिवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों की मौत होने की खबर से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया था। घटनाक्रम तराना तहसील के ग्राम बडी तिलावत का होना सामने आये है। शुक्रवार दोपहर ग्राम में रहने वाले रोहित पिता शंकरसिंह राजपूत 18…

Read More

सेप्टी टैंक में गिरे युवक की हुई मौत

उज्जैन। मालीपुरा में शुक्रवार रात सेप्टी टैंक की सफाई करते समय युवक गिर गया। उसे मकान मालिक ने बमुश्किल बाहर निकाला और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। देवासगेट थाना एएसआई रामेश्वर धानक ने बताया कि मालीपुरा स्थित बलसारा कलर लेब के परिवार ने घर का सेप्टी टैंक साफ करने के लिये पिपलीनाका क्षेत्र में रहने वाले अजय पिता मुन्नालाल प्रजापत को बुलाया था। रात में टैंक की सफाई कराई जा…

Read More

अतिक्रामकों ने टाईल्स लगाई,दिवारें खडी की ,फर्शियां लगाई, नालियां जाम नालियों पर अतिक्रमण रहवासियों के जी का जंजाल बना -सफाईकर्मी के लिए भी समस्या ,कीडे मकोडे के साथ जहरीले जानवर पनाह पा रहे

उज्जैन। शहर भर की कालोनियों में नालियों पर स्थाई अतिक्रमण रहवासियों के जी का जंजाल बन रहा है। उनके लिए स्वास्थ्य की समस्या खडी हो रही है। नालियों की गंदगी साफ नहीं हो पा रही है। पानी रूककर घरों में घुस रहा है। नालियों में कीडे मकौडे , मच्छर पनप रहे हैं और इनके साथ जहरीले जीव भी पनाह पा रहे हैं। इसे लेकर की जाने वाली शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हरिहर कालोनी, सुभाष नगर, उज्जैन में नाली पर पक्का निर्माण कर उस पर टाईल्स…

Read More

विश्व विद्यालय से संबंद्ध ला कालेजों पर कसेगा नियमों का शिकंजा कॉलेजों का रुल्स ऑफ लीगल एजुकेशन के अनुरूप होना अनिवार्य

  उज्जैन। विक्रम विश्व विद्यालय से संबद्ध सभी ला कालेजों पर अब नियमों का शिकंजा कसने की तैयारी है। कालेजों का रूल्स आफ लीगल एजुकेशन के अनुरूप होना अनिवार्य है । इसका पालन नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में उज्जैन ही नहीं पूरे प्रदेश में ला कालेजों की संबद्धता को लेकर नियमों का शिकंजा कसा जाने वाला है। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा बताते हैं कि इसके तहत संबद्ध सभी कालेजों को निर्देश तीन बार दे दिए गए हैं,जून –जुलाई में टीम निरीक्षण भी करेगी।   शासकीय विश्वविद्यालयों…

Read More

ईदगाह पर अदा हुई मुख्य नमाज

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की मुख्य नमाज हर साल की तरह इस बार भी ईदगाह सहित अन्य सभी मस्जिदों में ईद की नमाज में अदा की गई। शहर काजी खलीकुर्रहमान ने कहा कि कुबार्नी इस्लाम का एक अहम फर्ज है, लेकिन इसे सलीके और सलीम तरीके से अंजाम देना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी के स्थान को चारों ओर से ढंका जाए, सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाए।

Read More

नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के पास तराना में शुक्रवार शाम को दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छोटी काली सिंध नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए। देर रात दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए तराना के अस्पताल पहुंचाए गए हैं।   लकी उर्फ लोकेंद्र पिता श्याम सिंह राजपूत उम्र 17 वर्ष निवासी बड़ी तिलावत और रोहित पिता शंकर सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी बड़ी तिलावत आपस में दोस्त थे। शुक्रवार शाम को जामुन खाने का कहकर घर…

Read More

निगम मंडलों में नहीं लेकिन जनभागीदारी और अन्य समितियों में होगी बीजेपी नेताओं की नियुक्ति

उज्जैन के नेताओं को किया जाएगा एडजस्ट, स्थानीय संगठन से मांगे गए है नाम ब्रह्मास्त्र उज्जैन बीजेपी की मौजूदा मोहन यादव सरकार भले ही निगम मंडलों या प्राधिकरणों में अपने नेताओं की राजनीतिक नियुक्तियां नहीं कर सकी हो लेकिन जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कॉलेजों की जनभागीदारी समितियों के साथ ही अन्य समितियों में नियुक्तियां जरूर होने जा रही है। पूरे प्रदेश केसाथ ही इन समितियों में उज्जैन जिले के बीजेपी नेताओं को भी एडजस्ट किया जाएगा। बताया गया है कि सरकार ने स्थानीय बीजेपी संगठन से समितियों में…

Read More

उज्जैन-गरोठ 6 लेन पर दर्दनाक हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उज्जैन-गरोठ 6 लेन पर दर्दनाक हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल उज्जैन। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा झारड़ा और नलखेड़ा के बीच स्थित छह लेन रोड पर हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नलखेड़ा निवासी बबलू नाथ बैरागी और सुमेर पोरवाल (कलाल) के रूप में हुई…

Read More