उज्जैन। नेशनल हॉकर फेडरेशन कि अगुवाई में पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित 10 राज्यों के प्रतिनिधि शक्तिमान घोष के नेतृत्व में डिप्टी सेक्रेटरी निर्माण भवन में बैठक हुई। जिसमें पथ विक्रेता कानून 2014 को लेकर चर्चा हुई जिसमें बताया कि यह कानून पास करने के बाद 11 वर्ष तक कोई बड़ा काम नहीं हुआ है, सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत स्टेट वेंडर का ही सर्वे किया गया है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा की गई। डिप्टी सेक्रेटरी को मध्य प्रदेश की ओर से…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
नाग पंचमी पर महाकाल मंदिर से बिक गया 87 क्विंटल लड्डू, समिति को 41 लाख से अधिक आय
दैनिक अवंतिका उज्जैन। नाग पंचमी पर्व के दौरान 24 घंटे में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के भी दर्शन किए और लड्डू प्रसाद भी खरीदा। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि नाग पंचमी पर्व के अवसर पर 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 24 घंटे के अंदर दर्शन किए। इनमें से अधिकांश श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के भी दर्शन का लाभ लिया और बाबा महाकाल का लड्डू प्रसाद भी खरीदा। मंदिर समिति द्वारा खोले गए विभिन्न काउंटरों से 87.335 क्विंटल लड्डू प्रसाद…
Read Moreसाढे 22 घंटे में 8.66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन करवा कर रेकार्ड कायम किया अद्भूत क्षमता मंदिर समिति की,अब श्रद्धालुओं से भगवान की दूरी कम करवाएं -श्रद्धालुओं की वर्तमान 200 मीटर की दूरी को नंदी के पीछे तक लाने के लिए करें शक्ति का प्रयोग
उज्जैन। सोमवार-मंगलवार दरमियान नागपंचमी पर मंदिर समिति ने अद्भूत क्षमता का प्रदर्शन किया है। रेकार्ड तोर्ड श्रद्धालुओं को इस दौरान नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करवाकर यह साफ किया गया है कि समिति श्रद्धालुओं के लिए जो चाहे वो कर दिखा सकती है। श्रद्धालुओं ने समिति की अद्भूत शक्ति से वर्तमान श्री महाकालेश्वर दर्शन व्यवस्था में 200 मीटर से दूरी घटाकर नंदी के ठीक पीछे से दर्शन व्यवस्था करवाने की अपेक्षा जताई है। इसके साथ ही सप्ताह में दो दिन ही नागचंद्रेश्वर दर्शन की तरह से गर्भगृह में दर्शन के लिए…
Read Moreआम जन को दवा दुकानों पर डिस्काउंट के बोर्ड नहीं नजर आएंगे अब दवा दर में छूट का प्रदर्शन किया तो खैर नहीं – काउंसिल ने पंजीकृत फार्मासिस्टों और दुकान संचालकों को चेतावनी जारी की,15 दिन में हटेंगे बोर्ड
उज्जैन। आम दवा खरीददारों को अब दुकानों पर डिस्काउंट के बोर्ड देखने को नहीं मिलेंगे। दुकान पर जाकर ही तय होगा कि वहां उपभोक्ता को छूट पर दवा मिल सकेगी या नहीं और कितनी छूट मिल सकेगी। इसे लेकर फार्मेसी काउंसिल ने सख्ती करते हुए पंजीबद्ध फार्मासिस्ट एवं दवा दुकान संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और रियायतों का प्रचार करने पर – रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा। मध्यप्रदेश में दवाई की दुकानों पर 10 से 80 फीसदी छूट का बोर्ड लगाने वाले – स्टोर्स…
Read Moreजून के दुसरे सप्ताह में जमकर चला था आंखों का रोग वर्षा के मौसम में दुसरी बार आंखों पर संक्रमण की मार -तीन से पांच दिन आंखों में हो रही परेशानी,दर्द,आखें लाल होना,जलन होना आम
उज्जैन। बरसात के मौसम में एक बार फिर से आंखों का रोग चल पडा है। जून के दुसरे सप्ताह में इस रोग से लोग प्रभावित रहे हैं और अब एक बार फिर से यह संक्रामक रोग आम आदमी को सता रहा है। तीन से पांच दिन इससे आंखों में दर्द, लाल होने,पानी निकलने और जलन होने की परेशानी आम तौर पर देखी जा रही है।इस बार मई माह में अच्छी खासी बरसात हो गई थी। उसके बाद जून में काफी समय तक वर्षा की स्थिति नहीं बनी और उमस के…
Read Moreमहिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी (मामा) को न्यायालय ने दी 01 वर्ष कठोर कारावास की सजा
उज्जैन न्यायालय पारुल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महोदय, जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपी दिनेश पिता देवीलाल जोदावर, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्यारसीनगर, भैरूगढ़ रोड, उज्जैन को धारा 354 भादवि में 01 वर्ष सश्रम कारावासएवं कुल 1000/-रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मिडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया अभियोजन का मामला इस प्रकार है किअभियोक्त्री घरेलू काम करती है। घटना दिनांक 27.09.2020 को करीब 5 बजे से 6 बजे वह उसके घर पर थी, तभी अभियुक्त दिनेश जोदावर जो कि उसके दूर के रिश्ते के मामा लगते…
Read Moreखुसूर-फुसूर नियम कायदे ही बताओगे या कार्रवाई भी करोगे
खुसूर-फुसूर नियम कायदे ही बताओगे या कार्रवाई भी करोगे अक्सर आम आदमी को स्टाम्प की जरूरत पढती है। किसी भी काम में यहां तक की सूचना का अधिकार अधिनियम आवेदन तक में इसका महत्व होता है। बाजार में स्टांप लेने जाओं तो उसका मुल्य तो रूपए 10 ही लिखा होता है लेकिन जिसके यहां से लो वह सीधे रूपए 15 की मांग करता है। आम आदमी बनकर एक नहीं दो नहीं ,चार आठ दुकानों पर घूम लो । सब जगह एक ही भाव। रूपए 50 का स्टांप सीधे 60 में…
Read Moreपीपलीनाका गढ़कालिका मार्ग 18 मीटर चौड़ा हो, रहवासीगण योगी पीर रामनाथ जी से मिले – यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा मामला, एमपी सीएम से भी बात करेंगे
दैनिक अवंतिका उज्जैन। पीपलीनाका से गढ़कालिका मार्ग को 45 मीटर की जगह 18 मीटर चौड़ा करने की मांग को लेकर रहवासीगण भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर श्री रामनाथ जी महाराज से मिले और इस संबंध में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर कोई समाधान निकालने का अनुरोध किया। इसे लेकर श्री रामनाथ जी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तक अपनी बात पहुंचाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. से भी इस…
Read Moreयुगपुरुष स्वामी परमानंद बोले – अखंड आश्रम ट्रस्ट को लेकर कोई विवाद नहीं – अब तक लगे आरोपों का खंडन, महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी आगे भी देखते रहेंगे कामकाज
दैनिक अवंतिका उज्जैन। युगपुरुष स्वामी श्री परमानंद जी महाराज ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कहा कि अखंड आश्रम ट्रस्ट चारधाम को लेकर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने आश्रम, मंदिर व ट्रस्ट को लेकर अब तक लगे सारे आरोप-प्रत्यारोपों का खंडन किया है। स्वामी परमानंद जी ने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्रस्ट आदि का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी श्री शांतिस्वरूपानंद जी महाराज के द्वारा ही किया जाएगा। आपको बता दे कि सोशल मीडिया के जरिए व समाचार पत्रों के जरिए पिछले काफी समय से…
Read Moreसांपों के संरक्षण को लेकर कोई आयोजन नहीं ,लोगों ने दूध पिलाया खूब लगी गली मोहल्लों में आवाज पिलाओ सांप को दूध -जिम्मेदारों ने कागजों पर रोकथाम कर ली,छोटे बच्चे भी थैली में लिए रहे सांप
उज्जैन। नागपंचमी पर शहर के गली मोहल्लों में जानकारी के अभाव में कई धर्मालु महिलाओं ने पूजन करते हुए सांपों को दूध पिलाया और यहां तक की सर्प लेकर घूमने वालों को पैसों से नवाजा भी गया और पुराने नए कपडे दिए गए। इस दौरान पिलाओ सांप को दूध की आवाज गली मोहल्ले में पूर्वान्ह से लेकर दोपहर तक गुंजी है। सर्पों के संरक्षण को लेकर किसी प्रकार का आयोजन शहर में नहीं किया गया है। नागपंचमी पर हर साल की तरह इस साल भी मात्र रस्म अदायगी जिम्मेदारों…
Read More