उज्जैन के बगलामुखी से आज निशुल्क बटेगा गुप्त  नवरात्रि में सिद्ध किया 251 किलो कुमकुम

उज्जैन। भैरवगढ़ रोड पर स्थित उज्जैन के प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम मंदिर से गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजन, अर्चन, हवन आदि कई प्रकार के अनुष्ठान के दौरान देवी को अर्पित कर सिद्ध किया गया 251 किलो लाल कुमकुम श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं प्रसाद स्वरूप भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में आज शुक्रवार को महानवमी पर्व पर निशुल्क वितरित किया जाएगा। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन 51 बटुक ब्राह्मणों ने मां बगलामुखी के समक्ष हवन, पूजन आदि अनुष्ठान कर जनकल्याण की…

Read More

बीजेपी के नए अध्यक्ष खंडेलवाल प्रभारी  मंत्री के साथ महाकाल दर्शन करने पहुँचे – दर्शन कर लिया अशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया सम्मान

दैनिक अवन्तिका उज्जैन। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर महाकाल मंदिर पहुंचे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम उज्जैन आकर उन्होंने बाबा का अशीर्वाद लिया व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन राजेश पुजारी, आकाश पुजारी ने कराया। खंडेलवाल के साथ उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व पार्टी के कई स्थानीय नेता व पदाधिकारी भी थे। मंदिर समिति ने नंदीहॉल में खंडेलवाल का पारंपरिक स्वागत किया। मीडिया से उन्होंने कहा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्यार और भरोसे से मुझे यह ज़िम्मेदारी मिली है। मैं…

Read More

नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महाकाल दर्शन किए

उज्जैन। प्रदेश भाजपा के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के चौखट से दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि संगठन में बदलाव आने वाला समय तय करेगा। इसके बाद नानाखेडा स्थित पं.दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वे कालिदास अकादमी में स्वागत एवं सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नए जोश एवं उमंग भर दी। उनके साथ संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी थे।

Read More

पांच जुलाई तक बारिश का अलर्ट,उज्जैन में धूप निकली,धूल उडी जुलाई में 12 दिन वर्षा के रहेंगे, औसत वर्षा 11 इंच के करीब – प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा

उज्जैन। प्रदेश में 5 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके विपरित उज्जैन में गुरूवार को धूप निकली और धूल उडने की स्थिति रही। दिन भर मौसम साफ ही रहा है। बुधवार रात को जरूर हल्की बारिश का दौर रहा था। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में 12 दिन वर्षा के रहने की संभावना है। इस दौरान औसत रूप से 11 इंच के करीब वर्षा प्रदेश में होगी। शहर में बुधवार को सुबह एवं रात में वर्षा का दौर चला था लेकिन हल्की एवं सामान्य वर्षा की…

Read More

उज्जैन: बारिश से बिगड़ा महाकाल सवारी मार्ग, पुलिस ने निगम को लिखा पत्र – जल्द सुधार की मांग

उज्जैन: बारिश से बिगड़ा महाकाल सवारी मार्ग, पुलिस ने निगम को लिखा पत्र – जल्द सुधार की मांग उज्जैन।महाकाल सवारी के ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाले मार्ग पर बुधवार की बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। ढाबा रोड से दानीगेट तक का मार्ग, जो सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खुदा हुआ है, तेज बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों से भर गया। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी हुई बल्कि कई हादसे भी हुए। गड्ढों में फंसी कारें और पलटे ई-रिक्शा बारिश के दौरान एक यात्री की कार सवारी मार्ग पर…

Read More

उज्जैन: घूंघट नहीं करने पर पिता ने तीन साल के बेटे को पटक कर मार डाला, हत्या का केस दर्ज

उज्जैन: घूंघट नहीं करने पर पिता ने तीन साल के बेटे को पटक कर मार डाला, हत्या का केस दर्ज उज्जैन (मध्य प्रदेश)।मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी पत्नी द्वारा घूंघट नहीं डालने से नाराज होकर तीन साल के मासूम बेटे को सड़क पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी पिता…

Read More

विष्णु सागर पहुंची विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। विष्णु सागर से रविवार शाम बेसुध हालत में विवाहिता को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था, उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है। जीवाजीगंज थाना प्रधान आरक्षक आशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर पता किया तो महिला का नाम माही पति विक्की ठाकुर 20 साल निवासी मोहननगर होना सामने आया। उसे विष्णु सागर से गंभीर हालत में लाना बताया गया। आईसीयू में भर्ती होने पर माही के बयान दर्ज नहीं हो पाये। परिजन…

Read More

सलाखों में पहुंचा मासूम को जमीन पर दचकने वाला पिता

उज्जैन। पत्नी से विवाद होने पर मासूम पुत्र को जमीन पर दचक कर हत्या का प्रयास करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में रहने वाले आजाद पिता ताहिर शाह 25 साल के खिलाफ उसकी पत्नी मुस्कान शाह की शिकायत पर 3 साल के मासूम पुत्र तनवीर को जमीन पर दचक कर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसे रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया।…

Read More

बाइक चालक काका-भतीजे को बस ने कुचला -अस्पताल में भतीजे की मौत, काका की हालत गंभीर

उज्जैन। लाइट फिटिंग का काम करने वाले काका-भतीजे को शनिवार-रविवार रात यात्री बस ने कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया।, लेकिन भतीजे की मौत हो चुकी थी। घटनाक्रम में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खडेला में रहने वाला अजय पिता प्रकाश बंजारा और उसका काका विष्णु पिता गोरेलाल लाईट फिटिंग का काम करते थे। रात में दोनों को दुर्घटना में घायल होने पर लोगों की मदद से 108…

Read More

पिता-पुत्र सहित भांग खाने से 4 की बिगड़ी हालत

उज्जैन। श्रावण मास के पहले धार्मिक नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालु बाबा महाकाल का प्रसाद समझकर भांग का सेवन कर रहे है। रविवार को महाराष्ट्र के पिता-पुत्र और गुजरात के युवक पर भांग का नशा ऐसा चढ़ा कि उन्हे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। ड्यूटी कंपाउंडर राकेश पाठक ने बताया कि भांग खाने वालों में महाराष्ट्र के बरोरा चंद्रपुर के रहने वाले यशवंत पिता गोविंदा 42 साल, उसका पुत्र शुभम 18 साल और रिश्तेदार गिरीराज…

Read More