फरीदाबाद- चलती वैन में महिला से गैंगरेप, 2 हिरासत में:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, 3 घंटे घुमाया, सड़क पर फेंककर भाग गए

फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। महिला के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत…

Read More

नए साल के जश्न से पहले 150 किलो विस्फोटक पकड़ा:राजस्थान में यूरिया खाद की बोरियों में छुपा रखा था ओमनियम नाइट्रेट; 2 गिरफ्तार

टोंक।राजस्थान के टोंक में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि ये अमोनियम नाइट्रेट टोंक में ही सप्लाई होना था।मामला बरौनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 स्थित चिरौंज गांव का है। कार सवार लोगों ने यूरिया खाद के कट्टों में ​इस विस्फोटक को छुपा कर रखा था, ताकि पकड़ में न आ सके।डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया- ये अमोनियम नाइट्रेट किसी भी विस्फोट की घटना को अंजाम देने में काफी है। इसकी जांच की…

Read More

180 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन,ग्लास का पानी नहीं छलका

ब्रह्मास्त्र कोटा कोटा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (वर्जन-2) का फाइनल हाई स्पीड ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान 16 कोच की यह नई पीढ़ी की ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। ट्रायल के दौरान स्पीड, सेफ्टी और राइड क्वालिटी…

Read More

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई:फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रेंड अवीवा बेग

नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की…

Read More

इंडिगो पर 458 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी जुर्माना

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त ने 458 करोड़ से ज्यादा का जुमार्ना लगाया है। कंपनी ने बताया कि यह जुर्माना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा है। एयरलाइन के मुताबिक, कुल जीएसटी मांग 458,26,16,980 है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स मांग, ब्याज और जुर्माना लगाया है, साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी…

Read More

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्र का दावा- जापान को पीछे छोड़ा 2030 तक जर्मनी से भी आगे निकलेंगे   केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब 374.5 लाख करोड़) आंका गया है। केंद्र का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 649.70 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।…

Read More

मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 लोगों की मौत, 9 घायल

रिवर्स करते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में ब्रह्मास्त्र मुंबई मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की बस से हुआ। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बेस्ट की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।…

Read More

मप्र में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी

ब्रह्मास्त्र उज्जैन/भोपाल मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 किमीप्रतिघंटे पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट है। भोपाल में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है।

Read More

120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के 120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किए गए इस परीक्षण को भारतीय सेना की मारक क्षमता में बड़े इजाफे के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने अपने अधिकतम रेंज तक उड़ान भरते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ भेद दिया, जिससे रक्षा वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों…

Read More

मुंबई में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 3.71 रुपये करोड़ ठगे

मुंबई/सूरत। मुंबई में 68 साल की एक महिला से 3.71 करोड़ की ठगी हो गई। आरोपियों ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का कर्मचारी बताया था। इन लोगों ने नकली आॅनलाइन कोर्ट सुनवाई भी की, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सीजेआई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बताया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से पकड़ा है। आरोपी के खाते में 1.71 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। उसने यह खाता फर्जी कपड़ा कंपनी के नाम पर खुलवाया था। इसके…

Read More