पन्ना: महिला और 5 साल के बेटे की निर्मम हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का-जाम कर दी मांग—आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग परिचय:पन्ना जिले के रहूनिया गाँव में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक महिला और उसके पाँच साल के बेटे की हत्या से गांव में सन्नाटा छा गया। मृतक महिला की पहचान सोनू कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग गुस्से में चौराहे पर चक्का-जाम कर बैठे और आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी की माँग करने लगे। घटना का विवरण:स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह…
Read MoreCategory: मध्य प्रदेश
मोदी बोले- नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता, ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया
मोदी बोले- नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता, ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील, भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा— “ये नया भारत है, ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।” धार की धरती पर…
Read Moreआगर-मालवा के तत्कालीन डीईओ खंदार निलंबित
आगर-मालवा के तत्कालीन डीईओ खंदार निलंबित 👉 संभागायुक्त आशीष सिंह ने आरसी खंदार (पूर्व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, आगर-मालवा और वर्तमान में प्राचार्य, शासकीय कन्या उमावि) को निलंबित किया। ⚠️ आरोप – प्राथमिक शिक्षक संवर्ग के प्रशासनिक स्थानांतरण नियमों का पालन नहीं किया। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के बावजूद स्थानांतरण आवेदन पोर्टल पर दर्ज नहीं किए।➡️ परिणामस्वरूप कई शिक्षकों का स्थानांतरण अटका रह गया।
Read Moreसतना: महिलाओं के हंगामे से रुका शिवराज का कार्यक्रम, कांग्रेस और पुलिस में झड़प
सतना: महिलाओं के हंगामे से रुका शिवराज का कार्यक्रम, कांग्रेस और पुलिस में झड़प सतना। जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने किसानों को खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए शिवराज के घेराव और काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। हंगामे की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम को ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा। कैसे हुआ विवाद? गुरुवार शाम को शिवराज सिंह चौहान कुंदहरी गांव में किसान संवाद में शामिल होने वाले…
Read Moreमप्र नदियों का मायका, लेकिन घट रहा जलस्तर
मप्र नदियों का मायका, लेकिन घट रहा जलस्तर मंत्री प्रहलाद पटेल की उद्गम स्थल यात्रा मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है क्योंकि यहां 962 नदियों के उद्गम स्थल हैं। लेकिन स्थिति चिंता जनक है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल पिछले दो सालों से नदियों के उद्गम स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 32 स्रोत देखे हैं, लेकिन उनमें से केवल 7 में ही पानी मौजूद मिला। किताब का विमोचन प्रहलाद पटेल दो बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। उनके 35 साल के अनुभव पर आधारित…
Read Moreआशीष सिंह बने उज्जैन के नए कमिश्नर
मध्यप्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले आदेश में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त…
Read Moreमहिदपुर में गणेश सवारी के दौरान पथराव 🪔🚨 ‘लव जिहाद’ झांकी पर विवाद, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा | हालात काबू में
महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान पथराव 🪔🚨 ‘लव जिहाद’ झांकी पर विवाद, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा | हालात काबू में 👉 उज्जैन जिले के महिदपुर में भगवान गणेश की सवारी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस में शामिल लव जिहाद आधारित झांकी पर आपत्ति जताते हुए मोती मस्जिद के पास पथराव कर दिया गया। अचानक हुए पथराव से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, हालांकि पुलिस ने तुरंत हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मुस्लिम समाज का विरोध मुस्लिम समाज ने तहसील…
Read More60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू
60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू इंदौर के धार रोड स्थित आश्रम के पीछे खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में एक 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा गिर गया। दो दिन से वह कुएं में ही इधर-उधर घूम रहा था। कभी दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता तो कभी ईंटों पर बैठ जाता। ऐसे हुआ रेस्क्यू ग्रामीणों ने सांप देखने के बाद स्नेक रेस्क्यूअर महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया। कुआं गहरा होने के कारण सीधा उतरना जोखिम भरा था। करीब 50 फीट लंबी रस्सी पर बांस…
Read Moreकोई दोषी नहीं… तो फिर मालेगांव में 6 लाशें किसकी जिम्मेदारी?
‘बम फटा, बेटा मरा, अब तक नहीं पता गुनहगार कौन’: मालेगांव ब्लास्ट के 17 साल बाद 7 आरोपी बरी, पीड़ित परिवारों की टूटती उम्मीद मुंबई मालेगांव ब्लास्ट को 17 साल बीत चुके हैं। 29 सितंबर 2008 को हुए इस धमाके में 6 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। अब, 31 जुलाई 2025 को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने इस केस में नामजद सभी सात आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इन सातों में शामिल हैं: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित…
Read Moreएमपी में विधायकों के लिए बनाए जाएंगे नए फ्लैट
ब्रह्मास्त्र भोपाल एमपी के विधायकों के लिए राज्य सरकार फ्लैट बनाएगी। विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाने के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी दी थी। अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया जाने वाला है, जिसके लिए विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए बनने वाले फ्लैट्स में एक विधायक को तीन हजार वर्गफीट एरिया में तीन बेडरूमए एक हॉल और किचन सहित ओपन एरिया भी मिलेगा। लोक…
Read More