9 करोड़ में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, ट्रम्प गोल्ड कार्ड आज से लागू

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’ के लिए अप्लाई प्रोसेस शुरू करने का ऐलान किया। इसके लिए आवेदक आज से आवेदन कर सकते हैं। कार्ड की कीमत 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.8 करोड़ रुपए) है। हालांकि कंपनियों को कार्ड के लिए 2 मिलियन डॉलर देना होगा। ट्रम्प ने इसी साल फरवरी में गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने इसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर (42 करोड़ रुपए) रखी थी। सितंबर में इसे घटाकर 1 मिलियन डॉलर किया गया। ट्रम्प का…

Read More

भारत में अमेरिकी सोयाबीन बेचने की इजाजत मिल सकती है:1 साल बाद हो सकती है ट्रेड डील

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका डील पर चल रही बातचीत के दौरान ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर का कहना है कि भारत ने एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर को लेकर अब तक का ‘सबसे अच्छा ऑफर’ दिया है।IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी किसानों को भारत के बाजारों तक ज्यादा पहुंच मिले, इसके लिए बातचीत की जा रही है। खासकर ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए घरेलू मार्केट खोलने पर चर्चा हो रही है।ग्रीयर ने बताया कि अमेरिकी बातचीत टीम इस समय नई दिल्ली में…

Read More

अमेरिका में सबसे ज्यादा शराबियों का वीजा कैंसल

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका ने इमिग्रेशन नियम कड़े करने के बाद जनवरी से अब तक 85 हजार वीजा रद्द किए हैं। वर स्टेट डिपार्टमेंट ने पर बताया कि यह कार्रवाई इमिग्रेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी पर ट्रम्प प्रशासन के बढ़ते फोकस का हिस्सा है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रद्द किए गए वीजा में से 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के थे। इसकी प्रमुख वजह नशे में गाड़ी चलाना, चोरी और हमला जैसे अपराध थे, जो पिछले साल के लगभग आधे कैंसिलेशन का हिस्सा थे। कुछ वीजा वीजा-एक्सपायरी, आतंकवाद के समर्थन…

Read More

इंडोनेशिया में 7 मंजिला इमारत में आग, 20 की मौत:कई लोग अंदर फंसे; बैटरियों में धमाके से हादसा

जकार्ता।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। स्थानीय चैनल के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग  इमारत के अंदर फंसे हैं, जिन्हें निकालने का काम अ जारी है।जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के…

Read More

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप सुनामी का खतरा टला, 50 किमी की गहराई में केंद्र था

टोक्यो। जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप आया है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। एजेंसी ने भूकंप के बाद चेतावनी दी थी कि ऊंची सुनामी जापान के उत्तर-पूर्वी तटों तक पहुंच सकती है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा था। हालांकि अब ये चेतावनी वापस ले ली गई है। भूकंप का केंद्र जापान के…

Read More

भारत के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा, एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आने वाली खाद पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। उनका कहना है कि दूसरे देशों से आने वाला सस्ता सामान अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रम्प ने यह बात सोमवार को व्हाइट हाउस में उस समय कही, जब वे किसानों के लिए नई आर्थिक मदद की घोषणा कर रहे थे। ट्रम्प ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अमेरिका में बहुत सस्ता चावल बेच रहे हैं,…

Read More

जेलेंस्की की यूरोपीय लीडर्स से सीक्रेट मीटिंग आज:यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे

कीव/ मास्को- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज भी शामिल होंगे।इस बैठक की मेजबानी ब्रिटिश PM स्टार्मर कर रहे हैं। यह मीटिंग बंद कमरे में होगी। चारों नेता यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति प्लान पर चर्चा करेंगे। ये लीडर्स ट्रम्प के पीस प्लान पर राजी नहीं हैं।नेताओं का कहना है कि इस प्लान में यूक्रेन को जमीन…

Read More

थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प ने दो महीने पहले ही सीजफायर कराया था; दोनों देशों में शिव मंदिर को लेकर लड़ाई

बैंकॉक/नोम पेन्ह-।थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। CNN के मुताबिक थाईलैंड ने सोमवार सुबह F-16 फाइटर जेट से कंबोडिया में एक कैसीनों पर एयरस्ट्राइक की।थाई सेना का आरोप है कि यह कैसीनो असल में कंबोडियाई सैनिकों का बेस बन चुका था, जहां भारी हथियारों और ड्रोन रखे जा रहे थे। इसके अलावा कंबोडिया अपनी सेना को नई जगहों पर तैनात कर रहा था। इसी वजह से उसे हवाई हमला करना पड़ा।रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सेनाओं की गोलीबारी में अब तक थाईलैंड का एक सैनिक…

Read More

पाकिस्तान ने चीन के अरुणाचल पर दावे का समर्थन किया

Dainik Awantika Site Icon New

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दावे का खुलकर समर्थन किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने 5 दिसंबर को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान का लगातार और पूरा समर्थन चीन के साथ है। अरुणाचल प्रदेश पर चीनी विदेश मंत्रालय के दिए गए बयानों के सवाल पर अंद्राबी ने यह बात कही। चीन ने 25 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग…

Read More

अमेरिका में एफ-16 फाइटर जेट क्रैश

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका में गुरुवार को वर एयरफोर्स का एक एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 10:45 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रॉना शहर के एक रेगिस्तान में हुआ। विमान ट्रॉना एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर गिरा। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि इस इलाके में अक्सर मिलिट्री विमान उड़ते रहते हैं।

Read More