उज्जैन। विवाह समारोह में शामिल होने आये युवक की चाकू घोंपकर रविवार-सोमवार रात हत्या का प्रयास किया गया है। पुलिस ने 3 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। बेगमपुरा में रहने वाला शोएब पिता शब्बीर शाह 24 साल दोस्त आवेश खान के साथ सावंराखेड़ी मार्ग पर बंधन गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में खाना खाने पहुंचा था। जहां विराटनगर में रहने वाले आफताब, आदिल और अमन भी आये थे। जिनसे पुरानी रंजीश चली आ रही थी। खाना खाने के दौरान उनके बीच घूराघूरी शुरू हो गई।…
Read More