प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट और मेनिफेस्टो पर कांग्रेस का मंथन

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक पार्टी की तीसरी लिस्ट आ सकती है। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो पर भी मंथन कर रहा है।