संत शिरोमणी रविदास महाराज की मंदिर निर्माण यात्रा ने किया नगर प्रवेश

कन्या पूजन एवं पादुका पूजन के साथ धर्मसभा

बड़नगर ।   संत शिरोमणी रविदास महाराज का मंदिर निर्माण 100 करोड की लागत से सागर म.प्र. में बनने जा रहा है। जिसका शिलान्यास 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जावेगा। इसी तारतम्य में पूरे देश एवं प्रदेश में यात्रा निकाली जा रही है। मंदिर निर्माण हेतु सभी धार्मिक स्थलों की जल एवं मिट्टी एकत्रित की जा रही है जिसके अंतर्गत यात्रा का मंगल प्रवेश बड़नगर विधानसभा में हुआ।
यात्रा की आगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, यात्रा प्रभारी गणपत डाबी, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, तेजसिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष भाजपा श्याम शर्मा, जिला मंत्री जयप्रकाश त्रिवेदी, रेखा राठोड, पार्षद प्रतिनिधी शांतिलाल गोखरू, दिलीप जैन सहित अनेक कार्यकतार्ओं एवं शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारीयों ने की।
यात्रा ने रूनिजा, सुन्दराबाद, बालोदा, जस्सोखेडी होते हुवे बड़नगर में नगर प्रवेश कर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। इस धर्मसभा में सर्वप्रथम कन्यापुजन एवं पादुका पुजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसके पष्चात् महामंडलेष्वर 1008 भगवानदास महाराज की उपस्थिति में यात्रा के प्रभारी एवं जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय एवं पूर्व सासंद चिंतामणी मालवीय द्वारा संबोधित किया गया एवं महामंडलेष्वर द्वारा आर्षिवाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन गणपत डाबी एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या द्वारा माना गया।