5 मई की रात उपछाया चंद्रग्रहण लगेगा, मंदिरों, घरों में मान्य नहीं

उज्जैन। 5 मई की रात में उपछाया चन्द्र ग्रहण लगेगा लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन के मंदिरों व घरों से लेकर सभी जगह यह मान्य नहीं है। क्योंकि यह ग्रहण नहीं बल्कि एक खगोलीय घटना है जो कि ग्रहण की मान्यता में नहीं आती है।
भारतीय समय के अनुसार उपछाया चन्द्र ग्रहण का 5 मई की रात्रि को 8:42 बजे से होगा। इसकी मध्य की स्थिति रात्रि 10:53 बजे होगी। इस समय चन्द्रमा का 98 प्रतिशत भाग पृथ्वी के उपछाया वाले भाग पर होगा। मोक्ष की स्थिति मध्य रात्रि करीब एक बजे होगी। यह उपछाया चन्द्र ग्रहण खगोलीय घटना भारत में दिखाई तो देगी पर मान्य नहीं है। ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि यह उपछाया चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है ग्रहण के रूप में मान्य नही है। इसके कारण देव स्थलों में पूजन कार्य यथावत होगें। कोई परिवर्तन नहीं होगा।