भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

महिदपुर। श्री महर्षि गौतम गुर्जर गोड़ ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा पुराना थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर के जिर्णोद्धार भूमिपूजन कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाज के मार्गदर्शक कृष्णकांत तिवारी (पहलवान सा.) एवं गोवर्धनलाल जोशी द्वारा भगवान गणेश एवं मैदिनी का पूजन कर जिर्णोद्धार के निर्विघ्न रुप से सम्पन्न होने की प्रार्थना की। समाज के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र जोशी द्वारा इस अवसर पर समस्त समाजजनों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर अविन्द्र शर्मा, डॉ. नितिन आचार्य, सुधीर जोशी, संजय आचार्य, डॉ. सत्येन्द्र जोशी, मनोज शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, दीपक तिवारी, पराग जोशी, अजय जोशी, प्रवीण जोशी, नरेन्द्र शर्मा, राजेश व्यास, अश्वीन जोशी, मानस शर्मा, जितेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, अक्षत व्यास, अजीत चैपड़ा, अभय चैपड़ा, अतुल शर्मा (इंजीनियर), पं. जीवन शर्मा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संगठन मंत्री संजय जोशी ने दी।