महिला से चेटिंग पर मांगी न्यूड फोटो, आरोपी पकड़ाया

नई दिल्ली। (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक स्कूल शिक्षक को दिल्ली की एक महिला का पीछा करने, न्यूड तस्वीरें मांगने और सेक्सुअल फेवर (यौन संबंध) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय गणित के शिक्षक सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में काम करने वाली एक महिला ने साइबर नॉर्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम तस्वीर पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी।

ब्लॉक कर किया फिर भी नहीं माना मनचला,  अज्ञात आईडी से इंस्टाग्राम पर भेजे संदेश……  

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसने इसे नजर अंदाज करते हुए उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। फिर कुछ दिनों के बाद एक अज्ञात आईडी से उसे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे गए। जिसमें उसने कहा था कि उसके पास तुम्हारे (पीड़िता के) बारे में कुछ अत्यंत व्यक्तिगत रहस्यों के सबूत हैं, फिर उससे न्यूड और यौन अंतरंगता की मांग की गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने धमकी दी और कहा कि वह इसमें उसके माता-पिता को शामिल करेगा। कुछ दिनों के बाद, उसे अपने घर के दरवाजे पर एक पत्र मिला, जिसमें बेहद अश्लील टिप्पणियां की गईं थीं।