भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जुबान फिसली- मप्र में संवेदनशील और मेहनती सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बढ़ रहे आगे…

जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की यहां जुबान फिसल गई। वे बोल पड़े- हम मध्यप्रदेश में संवेदनशील और मेहनती मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के इतना बोलते ही नजदीक बैठे भाजपा के पदाधिकारी भी हंसने लगे। शर्मा ने अपनी गलती को तुरंत सुधारा और कहा- शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। आप चिंता मत कीजिए….।

विधायक घनघोरिया के बयान पर बोले- वह मेरे मित्र…

पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने बजट को लेकर कहा था कि पहले महंगाई डायन थी, अब डार्लिंग बन गई है। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सोच में पड़ गए, फिर उन्होंने कहा कि वह मेरे प्रिय मित्र हैं। उनको कड़े शब्द नहीं बोलूंगा। ऐसे शब्द चुटकुले लेने के लिए हो सकते हैं। लेकिन, उन्हें गंभीरता से बात करनी चाहिए। यह बजट है। उन्हें मुद्दों पर बात करनी चाहिए।