मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम की खबर जामनगर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

 

जामनगर। मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद हड़कंप मच गई। गोवा एटीसी को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे अफरा तफरी मची रही। बम निरोधक दस्ता, गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर जांच की। NSG की टीमों ने जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्लेन की जांच की। हालांकि यह खबर झूठी निकली।
फ्लाइट के 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर सुरक्षित है।