मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका : 26 कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल

ब्रह्मास्त्र शिमला

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बाद होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर सहित प्रदेश के 26 कांग्रेसी नेता और सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले 26 कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में जाना, कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे।