April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र दतिया

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दतिया जिले के सेवढ़ा थाना के धनकुआ की यह घटना है। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से यह दुर्घटना हुई है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग ट्रॉली में से नदी में भी गिर गए हैं।