कूनो में अफ्रीका के उज्जैन में दौड़ेंगे पुलिस के चीते

उज्जैन। कूनो के वन में अफ्रीका से चीते लाए गए हैं। वहीं उज्जैन में पुलिस के चीतों को अपराधों पर अंकुश रखने की कमान सौंपी गई है। कई सालों बाद फिर से पुलिस ने अपनी व्यवस्था में हर थाने से चीता पार्टी की 2 से 3 टीम गठित की है।
20 साल पहले पुलिस विभाग में अपराधों पर अंकुश और बदमाशों पर नजर रखने के लिए चीता पार्टी का गठन किया था, लेकिन कुछ सालों पहले पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगने पर चीता पार्टी को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को जैसे ही म.प्र. के श्योपुर स्थित कुनो वन में अफ्रीका चीतों का लाया गया, वैसे ही उज्जैन पुलिस ने भी अपनी व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक बार फिर चीता पार्टी का गठन कर दिया। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि अपराधियों पर नजर रखने और बदमाशों को तत्काल पकड़ने के लिये हर थाना क्षेत्र में 2 से 3 चीता पार्टी गठित की गई है। पार्टी में शामिल पुलिसकर्मी क्षेत्र में भम्रण करेंगे, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच जाएगें। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चेतना अभियान भी शुरू किया गया है। जिसमें चीता पार्टी की भूमिका रहेगी। पार्टी बदमाशों पर नजर रखने के साथ जागरुकता का काम भी करेगी।